PBKS vs RCB, IPL 2026 Highlights: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी बेंगलुरु, पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हुईं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को शानदार अंदाज में जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया.

Advertisement
आईपीएल में पंजाब-बेंगलुरु की टक्कर हुई... (Photo: Reuters) आईपीएल में पंजाब-बेंगलुरु की टक्कर हुई... (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई.

Advertisement

मौजृदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की है और उसके 18 अंक हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. पंजाब किंग्स के 13 पॉइंट्स हैं. पंजाब किंग्स लगातार छह मैच हार चुकी है और उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब बेहद मुश्किल है.

रनचेज में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रनों के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (0 रन) और प्रभसिमरन सिंह (2 रन) को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर (1 रन) को रसिक सलाम डार ने पवेलियन भेजा. कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को संभाला. रोमारियो शेफर्ड ने कोनोली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कोनोली ने तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 22 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

इसके बाद पंजाब किंग्स ने सूर्यांश शेडगे का विकेट गंवा दिया, जो स्पिनर सुयश शर्मा की फिरकी में फंस गए. शेडगे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 2 छक्के शामिल रहे. यहां से मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स की इनिंग्स को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई. स्टोइनिस 37 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड का शिकार बने. शशांक सिंह ने जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन वो जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. शशांक ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 27 बॉल पर 56 रन बनाए. आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐसी रही बैटिंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 222 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. जैकब बेथेल 11 रनों के निजी स्कोर पर हरप्रीत बराड़ का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े. देवदत्त ने 25 बॉल पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. देवदत्त का विकेट भी बराड़ ने लिया. देवदत्त के आउट होने के समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 97/2 था.

Advertisement

विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की और अपने आईपीएल करियर का 67वां अर्धशतक जड़ा. कोहली ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया. यहां से वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप कर आरसीबी को बिग स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: 9 सीजन में 500 प्लस रन... विराट कोहली की तूफानी फॉर्म जारी, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

वेंकटेश अय्यर ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 12 बॉल पर 28 रनों का योगदान दिया. डेविड पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 मैचों में जीत नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत 4 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच जीते.

Advertisement

पंजाब vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मैच: 38
पंजाब ने जीते: 18
बेंगलुरु ने जीते: 20

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब: मार्कस स्टोइनिस.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रसिक सलाम डार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »