पाकिस्तान T20 टीम में हुआ बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान, बाबर आजम हुए बाहर

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. साहिबजादा फरहान को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है. तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी टीम में वापसी हुई है.

Advertisement
साहिबजादा फरहान को मिली पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी (Photo: PTI) साहिबजादा फरहान को मिली पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में बड़ा बदलाव करते हुए साहिबजादा फरहान को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है. 

फरहान ने सलमान अली आगा की जगह कप्तानी संभाली है. सलमान को भी T20 टीम में जगह नहीं मिली है. श्रीलंका के खिलाफ तीनों मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे. 

Advertisement

एशियन गेम्स के बाद फरहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

30 साल के साहिबजादा फरहान हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान की T20 टीम के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता था और फाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब PCB ने उन्हें सीनियर T20 टीम की कमान भी सौंप दी है. 

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

बाबर आजम की T20 टीम से छुट्टी

बाबर आजम का T20 टीम से बाहर होना सबसे बड़ा फैसला है. हालांकि, उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ODI ट्राई-सीरीज की टीम में शामिल किया गया है, यानी वनडे में उनके लिए दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है. 

2026 T20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए थे. इसके बाद घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी उनकी शुरुआत खराब रही. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में शुरुआती तीन पारियों में उनके नाम केवल 37 रन रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कप्तानी छोड़ी, दर्द खोला… हरमनप्रीत कौर बोलीं- टीम के लिए अपना खेल तक कुर्बान किया

नसीम शाह की वापसी

पाकिस्तान की T20 टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह की वापसी भी हुई है. घुटने की चोट से उबरने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और CPL के जरिए अपनी फिटनेस और गेंदबाजी लय हासिल की. 

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम में जगह मिली है. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में दूसरी पारी में 81 रन बनाए थे और गेंद से भी योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन को फिर चांस... भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला T20, ऐसी होगी प्लेइंग-11
 
पाकिस्तान की T20 टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान और सुफियान मोकीम.

इंग्लैंड-श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), हारिस रउफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकीम.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »