scorecardresearch
 

नोएडा में अपना हेलीपैड: बेटी शालिनी ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर दिया सरप्राइज गिफ्ट

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर बेटी शालिनी सिंह ने नोएडा में हेलीपैड गिफ्ट किया, जिसका उन्होंने खुद उद्घाटन किया. शालिनी सिंह बीजेपी कार्यकर्ता और नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वह गौतमबुद्ध नगर से टिकट की दावेदार भी मानी जा रही हैं. हेलीपैड उद्घाटन के मौके पर परिवार और शुभचिंतक मौजूद रहे.

Advertisement
X
शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण को दिया गिफ्ट (Photo- Screengrab)
शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण को दिया गिफ्ट (Photo- Screengrab)

पूर्व सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर बेटी शालिनी सिंह ने खास तोहफा दिया. उन्होंने अपने पिता को नोएडा में एक हेलीपैड गिफ्ट किया. जन्मदिन के मौके पर बृजभूषण शरण सिंह ने खुद इस हेलीपैड का उद्घाटन किया.

जानकारी के मुताबिक, शालिनी सिंह ने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की. उन्होंने स्नेह और सम्मान के प्रतीक के तौर पर उन्हें हेलीपैड भेंट किया. शालिनी सिंह नोएडा में बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. साथ ही गौतमबुद्ध नगर के एक सीट से टिकट की दावेदारी की भी चर्चाएं है.

वहीं, हेलीपैड के उद्घाटन के दौरान परिवार के सदस्य और कई लोग मौजूद रहे. इस मौके पर सभी ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की.

जानिए शालिनी सिंह के बारे में 

शालिनी सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की बेटी हैं. वह उत्तर प्रदेश की राजनीति और एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं. 

Advertisement

शालिनी सिंह ने मुख्य रूप से अपने पिता के राजनीतिक क्षेत्र में, विशेषकर गोंडा और आसपास के जिलों में, सार्वजनिक कार्यक्रमों और चुनाव प्रचार में भाग लिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, जब बृजभूषण सिंह के चुनाव लड़ने पर संदेह था, शालिनी सिंह का नाम उनके संभावित राजनीतिक उत्तराधिकारी या कैसरगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चर्चा में आया था. 

बृजभूषण पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद, वह अक्सर अपने पिता के समर्थन में मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं. हालांकि, उनकी औपचारिक राजनीतिक भूमिका अभी तक बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन उनके पिता के राजनीतिक साम्राज्य में उनकी उपस्थिति और प्रभाव को महत्वपूर्ण माना जाता है. शालिनी सिंह राजनीति और सामाजिक कार्यों में शामिल रही हैं और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर काफी उत्सुकता रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement