New Zealand vs Afghanistan Highlights: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सेफर्ट ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

NZ vs AFG; T20 World Cup 2026 : टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. अफगानिस्तान ने 183 का लक्ष्य कीवी टीम के सामने रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने चेज कर लिया.

Advertisement
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त (Photo: ITG) न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है. टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला गया. यह ग्रुप-डी का पहला मैच था. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया. टिम सेफर्ट ने 42 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली.

Advertisement

ऐसी रही न्यूजीलैंड की बैटिंग

183 के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में कीवी टीम को दो झटके लगे. फिन एलन और रचिन रवींद्र का विकेट गिर गया. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और टिम सेफर्ट के बीच अच्छी साझेदारी हुई. फिलिप्स ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए. लेकिन राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया. इसके बाद टिम सेफर्ट ने कमाल किया और 42 गेंद में 65 रन ठोक दिए. इन दोनों का विकेट गिरने के बाद मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने ठोस बल्लेबाजी की. लेकिन 16वें ओवर में चैपमैन का विकेट गिर गया. चैपमैन ने 17 गेंद में 28 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने ये मैच 18वें ओवर में ही जीत लिया.


 

ऐसे चली अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद अच्छी रही. पहला विकेट 6वें ओवर में गिरा, जब जादरान 35 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद इसी ओवर में गुरबाज को भी फर्ग्यूसन ने चलता किया. 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 72-2 था. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदीन नायब के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. दोनों के बीच 51 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में अटल का विकेट गिरा. लेकिन नायब ने फिफ्टी लगाई. केवल 29 गेंदों में. उनकी इस पारी के चलते अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन रहे जिन्हें 2 विकेट मिले.

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सेफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement