'हम जीत की दहलीज पर आकर चूक गए...', भारत के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद NZ के कोच का छलका दर्द!

27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा. तीसरे मैच से पहले कीवी टीम के कोच रॉब वाल्टर ने बड़ा बयान दिया है.

Advertisement
भारत ने जीते लगातार दो मैच. (PHOTO: AP) भारत ने जीते लगातार दो मैच. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में मिली करारी हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम वापसी की तलाश में है. टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है. 

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने 4-4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरे टी20 मुकाबले के लिए वेलिंगटन पहुंचने के बाद रॉब वाल्टर ने माना कि उनकी टीम ने अहम मौकों पर हाथ में आए अवसरों को गंवाया, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

मीडिया से बातचीत करते हुए किवी कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि दोनों ही मैच बेहद करीबी रहे और उनकी टीम के पास जीत दर्ज करने का पूरा मौका था. वाल्टर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में हार और जीत का अंतर बहुत मामूली होता है. शायद हमने दोनों मैचों में कुछ ऐसे मौके गंवाए, जहां हम मुकाबला अपने नाम कर सकते थे. 

यह थोड़ा निराशाजनक जरूर है, लेकिन जिस तरह से हमारी टीम ने खेल दिखाया है, उससे मैं खुश भी हूं. उन्होंने आगे कहा कि सीरीज से पहले किवी टीम ने ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था, फिर भी खिलाड़ियों ने 80% मैच में बेहतरीन खेल दिखाया. हालांकि, मैच के आखिरी लम्हों में सही फिनिश नहीं दे पाना टीम को भारी पड़ गया.

दोनों टी20 मैचों में कैसा रहा मुकाबला?

Advertisement

पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने संजू सैमसन की 33 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाकर जीत दर्ज की.

दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के 70 रनों के दम पर 180/5 का स्कोर बनाया. जवाब में तिलक वर्मा के नाबाद 51 रनों (26 गेंद) की बदौलत भारत ने 19.5 ओवर में 181/6 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »