लखनऊ में हाई कोर्ट के आदेश के बाद वकीलों के अवैध रूप से बने चैंबर्स पर नगर निगम का बुलडोजर चला है. नगर निगम की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. नगर निगम ने पहले ही लगभग 245 अवैध चैंबर्स को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया था. इसके बाद आज प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी में इन अवैध निर्माणों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.