scorecardresearch
 

Fan Cleaning Tips: दिवाली से पहले चमकाएं घर के पंखे, बिना उतारे तकिए के कवर से करें सीलिंग फैन की सफाई, नीचे नहीं गिरेगी धूल

Fan Cleaning Tips: अगर दिवाली से पहले आप भी घर की सफाई कर रहे हैं तो फिर सीलिंग पर लगे पंखों को बिलकुल न भूलें. पंखे धूल-मिट्टी और चिकनाई की वजह से बहुत गंदे दिखते हैं और कमरे का लुक खराब करते हैं. यहां हम आपको इन्हें बिना उतारे साफ करने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
बिना झंझट पंखे को ऐसे करें साफ (Photo: ITG)
बिना झंझट पंखे को ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

Fan Cleaning Tips: दीपावली का त्योहार आते ही पूरे घर की डीप क्लीनिंग शुरू हो जाती है. घर के कोने-कोने से लेकर जाले और धूल साफ करना सबसे बड़ा टास्क लगता है, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी सीलिंग फैन की सफाई को लेकर होती है. पंखे को उतारना और सफाई के दौरान सारी गंदगी व धूल का नीचे बिस्तर या फर्श पर गिरना एक सिरदर्द बन जाता है.

अगर आप भी इस दिवाली बिना किसी झंझट और मेहनत के अपने घर के पंखों को मिनटों में चमकाना चाहती हैं, तो यह पुराना और असरदार तरीका आपके बेहद काम आएगा. आइए जानते हैं बिना पंखा उतारे, एक पुराने तकिए के कवर से सीलिंग फैन साफ करने का सबसे आसान तरीका.

तकिए के कवर से पंखा साफ करने का आसान तरीका
पुराना तकिए का कवर लें: घर का कोई भी ऐसा पुराना सूती या माइक्रोफाइबर तकिए का कवर लें जिसका आप इस्तेमाल न कर रहे हों.

कवर को पंखे के ब्लेड पर पहनाएं: अब एक स्टूल या सीढ़ी पर सुरक्षित तरीके से खड़े हों. पंखे के एक ब्लेड को तकिए के कवर के अंदर इस तरह डालें कि ब्लेड पूरी तरह से कवर के अंदर बंद हो जाए (जैसे तकिए पर गिलाफ चढ़ाया जाता है).

Advertisement

खींचते हुए साफ करें: अब अपने दोनों हाथों से कवर के खुले हुए हिस्से को थोड़ा सा पकड़ें और उसे हल्के दबाव के साथ बाहर की तरफ खींचें.

धूल कवर के अंदर ही रहेगी: जैसे ही आप कवर को बाहर की तरफ खींचेंगे, ब्लेड पर जमी सारी काली धूल और गंदगी सीधे तकिए के कवर के अंदर ही कैद हो जाएगी. फर्श या नीचे रखी चीजों पर एक भी धूल का कण नहीं गिरेगा.

बाकी ब्लेड भी साफ करें: इसी प्रक्रिया को पंखे के बाकी सभी ब्लेड्स पर दोहराएं.

फाइनल टच (पॉलिश): अगर पंखे पर चिकनाई या जिद्दी दाग जमे हैं, तो कवर से सूखी धूल साफ करने के बाद, एक नम कपड़े (जिस पर थोड़ा सा सिरका या लिक्विड सोप लगा हो) को उसी कवर के ऊपर से फेरकर पंखे को बिल्कुल नया और चमकदार बना सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement