धोनी के IPL संन्यास पर आया बड़ा अपडेट, उथप्पा ने बताया थाला की कब होगी CSK से विदाई

आईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. सभी टीमें और खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. धोनी की चेन्नई पर फैंस की निगाहें हैं क्योंकि पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. वहीं, धोनी के संन्यास और उनके रोल को लेकर भी अटकलें जारी हैं. इसी बीच, एक पूर्व खिलाड़ी ने धोनी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

Advertisement
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Photo: ITG) चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और स्टार एमएस धोनी का ये सीजन उनका आखिरी IPL हो सकता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने संकेत दिए हैं कि 2026 में धोनी “येलो जर्सी” को अलविदा कह सकते हैं.

धोनी IPL के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं. सबसे बड़ी बात, उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बनाया. हालांकि 2024 से उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम अब धीरे-धीरे ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है.

Advertisement

“मेंटॉर वाले रोल में दिख सकते हैं धोनी”

उथप्पा के मुताबिक, इस बार धोनी का रोल थोड़ा बदला हुआ दिख सकता है. उन्होंने कहा कि, IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. वो “मेंटॉर + प्लेयर” की भूमिका निभा सकते हैं. पहले की तरह नंबर 7 पर नहीं, बल्कि नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. यानी धोनी धीरे-धीरे खुद को टीम से अलग करने की तैयारी में हैं, ताकि नई लीडरशिप पूरी तरह स्थापित हो सके.

यह भी पढ़ें: इम्पैक्ट प्लेयर, मेंटर या बड़ा सरप्राइज! CSK में क्या होगा MS धोनी का रोल, संजू सैमसन की एंट्री से बदले समीकरण

CSK में बदलाव की शुरुआत

CSK ने हाल ही में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है. इसे भी धोनी के बाद की प्लानिंग के तौर पर देखा जा रहा है. टीम अब भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है.

Advertisement

लेकिन अभी खत्म नहीं हुए हैं ‘थाला’

हालांकि रिटायरमेंट की चर्चा तेज है, लेकिन धोनी की तैयारी कुछ और ही कहानी बता रही है. वो इस महीने चेन्नई पहुंचकर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. रांची में भी पहले से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. यानी धोनी अभी भी पूरे सीजन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले क्या चोटिल हुए MS धोनी? CSK फैन्स की बढ़ी टेंशन, सामने आया वीडियो

पूरा IPL खेलेंगे धोनी?

CSK के CEO ने साफ किया है कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि वो कितने मैच खेलेंगे और उनका रोल क्या होगा, ये टीम मैनेजमेंट तय करेगा. बता दें कि आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. हालांकि, केवल 12 अप्रैल तक का शेड्यूल ही अभी घोषित हुआ है. आगे का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement