मोहम्मद सिराज को क्यों किया साइडलाइन? अजीत अगरकर पर भड़के आकाश चोपड़ा

मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से लगातार अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से सवाल पूछे हैं. जानिए आकाश चोपड़ा ने सिराज को लेकर क्या कहा और उनकी वापसी पर क्यों छिड़ी बहस.

Advertisement
सिराज को नजरअंदाज किए जाने पर अजीत अगरकर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा (Photo:Reuters) सिराज को नजरअंदाज किए जाने पर अजीत अगरकर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा (Photo:Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वनडे टीम से लगातार गैरमौजूदगी पर अब सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट से सिराज की भूमिका को लेकर स्पष्टता की मांग की है. 

उनका मानना है कि सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को बिना साफ वजह के वनडे टीम से बाहर रखना समझ से परे है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सिराज को पहले यह कहकर वनडे टीम से बाहर किया गया कि वह पुरानी गेंद से उतने प्रभावी नहीं हैं. 

Advertisement

लेकिन उसके बाद से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति को लेकर किसी तरह की स्पष्टता नहीं है. चोपड़ा के मुताबिक, सिराज हमेशा फिट रहते हैं और टीम के लिए अपना शत-प्रतिशत देने को तैयार रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 'वो कुछ अलग लेकर पैदा हुए हैं...', डोनाल्ड ट्रंप ने की मेसी की तारीफ, इंग्लिश टीम के कोच पर साधा निशाना

मोहम्मद सिराज ने 2019 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक 50 मैचों में 76 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 25.32 का है. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उन्हें सीमित ओवरों के मुकाबलों में बेहद कम मौके मिले हैं और वह ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट तक ही सीमित रहे हैं.

आकाश चोपड़ा का मानना है कि मौजूदा समय में भले ही सिराज टीम से बाहर हों, लेकिन 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं में उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे गोद में उठाया था...', यामाल को लेकर मेसी का भावुक बयान

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी विभाग में लगातार बदलाव होते रहते हैं और ऐसे में सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी तय मानी जा सकती है.  फिलहाल चयनकर्ताओं ने सिराज की गैरमौजूदगी पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. ऐसे में वनडे टीम में उनकी वापसी कब होगी, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »