'मैं गारंटी लेता हूं...' रोहित-विराट को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है. कैफ ने कहा कि अनुभव और मानसिक मजबूती उन्हें लंबे समय तक टीम का अहम हिस्सा बनाए रख सकती है.

Advertisement
विराट-रोहित पर पूर्व क्रिकेटर का खुलासा (Photo: PTI) विराट-रोहित पर पूर्व क्रिकेटर का खुलासा (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम का मिशन वर्ल्ड कप 2027 शुरू हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ खेलते हुए दिखेंगे.

हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते विराट अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. इंग्लैंड सीरीज के लिए विराट की दोबारा टीम में वापसी हो गई है. वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था और 79 रनों की अहम पारी खेली थी.

Advertisement

इन दोनो दिग्गज क्रिकेटरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी बयान दिया है. कैफ का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को अभी खारिज नहीं किया जा सकता और उनमें अगले वर्ल्ड कप तक खेलने की क्षमता मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 3 मैच, 2 दिग्गज और 1 बड़ा सवाल... क्या इंग्लैंड में बचेगी रोहित-विराट की वर्ल्ड कप उम्मीद?

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की गारंटी लेता हूं. रोहित अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत कर रहे हैं. वह खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और किसी न किसी तरह खेलना जारी रखेंगे. चोट तो हर खिलाड़ी को लगती है, चाहे वह युवा हो या अनुभवी.'

कैफ ने आगे कहा, 'रोहित के अंदर क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और उनका धैर्य उनकी बल्लेबाजी में साफ नजर आता है. कप्तान के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी बल्लेबाजी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. उनका नजरिया पहले से काफी बदल गया है. अब वह हर गेंद पर आक्रामक होने की कोशिश नहीं करते, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने खोला राज, मैच से पहले सुनते हैं ये गाना, VIDEO

कैफ का मानना है कि विराट और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप तक अहम भूमिका निभा सकते हैं, बशर्ते वे फिट रहें और अपने प्रदर्शन का स्तर बनाए रखें.

भारतीय क्रिकेट टीम 2 टी20 मैच के लिए आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. आयरलैंड के बाद भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »