22 June 2026
By: AajTak Sports
दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 21 जून (रविवार) को ONE8 ग्लोबल प्रीमियर ग्रैंड इवेंट ने हजारों फैन्स को रोमांचित कर दिया.
Photo: X/one8world
इस ग्रैंड इवेंट में विराट कोहली और पंजाबी सिंगर-रैपर करण औजला साथ दिखे.
Photo: Instagram/karanaujla
ONE8 ग्लोबल प्रीमियर के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की.
Photo: X/one8world
विराट ने बताया कि करण औजला का गाना 'Winning Speech' उनके दिल के सबसे करीब है.
Photo: X/one8world
विराट ने कहा, 'आप दिल से गाने लिखते हैं और यह आपकी रचनाओं में साफ नजर आता है.'
Photo: PTI
वीडियो देखें
Video: X/Sunny Daud
'आप अपनी जिंदगी की कहानी को अपने संगीत के जरिए पेश करते हैं, जो बेहद खास है. जिस गाने से मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं, वह 'Winning Speech' है.'
Photo: X/one8world
उन्होंने कहा, 'गाना करण की संघर्ष भरी यात्रा को बयां करता है और मुझे इसमें अपनी जिंदगी से भी काफी समानता महसूस होती है. मैंने भी कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था. इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत खास है.'
Photo: X/Screengrab
विराट ने आगे खुलासा किया कि वह मैच खेलने से पहले कई बार इस गाने को सुनते हैं. उनके मुताबिक, यह गाना उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत करता है और संघर्षों से लड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
Photo: PTI
इस इवेंट में ONE8 के नए फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए गए.
Photo: X/one8world
विराट कोहली और करण औजला ने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट को एक मंच पर लाकर नया ट्रेंड सेट किया है.
Photo: X/one8world
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स इसे साल का सबसे बड़ा इवेंट बता रहे हैं.
Photo: PTI