कुलदीप यादव की बीमारी पर उठे सवाल, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा- बहाना बनाने की जरूरत नहीं

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव के बाहर होने पर उठे सवालों के बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी है. कोटक ने कहा कि कुलदीप वास्तव में वायरल बुखार से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं थी.

Advertisement
कुल्दीप यादव को कोलंबो टेस्ट से बाहर रखने पर सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Getty) कुल्दीप यादव को कोलंबो टेस्ट से बाहर रखने पर सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त (रविवार) से कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव के नहीं खेलने को लेकर उठ रही अटकलों पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने स्थिति साफ कर दी है.

कोटक ने कहा कि कुलदीप यादव वास्तव में वायरल बुखार से पीड़ित थे और उन्हें टीम से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कोई हद पार करेगा तो जवाब मिलेगा...', श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेंटेटर हर्षा भोगले पर भी भड़के

कुलदीप बाएं हाथ के स्पिनर हैं और टीम के लिए एक अहम विकल्प माने जाते हैं. उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि क्या वह वास्तव में बीमार हैं. इन अटकलों को खारिज करते हुए कोटक ने स्पष्ट किया कि कुलदीप मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं थे.

कोटक ने कहा कि अगर टीम को स्पिनर की जरूरत है और इसके बावजूद कुलदीप नहीं खेल रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में यह कहने के लिए बीमारी गढ़ने की कोई जरूरत नहीं है कि वह ठीक नहीं थे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुलदीप की तबीयत खराब थी, इसलिए वह टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विकेट झटका, फिर किया ‘6-7'! युजवेंद्र चहल का 'Gen-Z' सेलिब्रेशन हुआ VIRAL

वहीं पहले दिन, मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच भी मैदान पर बहस देखने को मिली थी. कोटक ने इसे उस समय की गर्मागर्मी करार दिया, हालांकि उन्होंने माना कि जायसवाल को गेंदबाज के पास नहीं जाना चाहिए था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »