भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने प्रदर्शन के साथ-साथ एक खास सेलिब्रेशन को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं.
नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने लंकाशायर के खिलाफ मैच में विकेट लेने के बाद दिल्ली की महिला क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है.
यह मामला नॉर्थम्पटनशायर और लंकाशायर के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबले का है. चहल ने लंकाशायर के बल्लेबाज जो मूर्स को आउट करने के बाद हाथों से वही ‘6-7’ वाला सेलिब्रेशन किया, जो हाल ही में मेधावी बिधूड़ी के विकेट सेलिब्रेशन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें: 'ये मैच फिक्सिंग है...', शुभमन की बहन के खुलासे से मची सनसनी, रियलिटी शो The Traitors पर उठाए सवाल
चहल ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर विकेट और सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा, 'Outspinning the algorithm.' यानी चहल ने वायरल ट्रेंड को अपने अंदाज में स्पिन कर दिया.
यह भी पढ़ें: विकेट लिया और फिर किया 'Gen-Z' सेलिब्रेशन, दिखाया ये ट्रेंड, रातोरात ये क्रिकेटर हुई VIRAL
चहल ने गेंद से भी मचाया धमाल
सिर्फ सेलिब्रेशन ही नहीं, इस मुकाबले में चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 18.4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनकी टीम नॉर्थम्पटनशायर ने मुकाबला 316 रन से अपने नाम किया. यह ओल्ड ट्रैफर्ड में नॉर्थम्पटनशायर की 1999 के बाद पहली रेड-बॉल जीत भी रही.
क्या है ‘6-7’ सेलिब्रेशन?
‘6-7’ सेलिब्रेशन की चर्चा 2026 विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) के दौरान शुरू हुई. दिल्ली की क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी ने विकेट लेने के बाद यह अनोखा हाथों वाला सेलिब्रेशन किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इसके बाद यह 'Gen-Z' के बीच चल रहे ‘6-7’ ट्रेंड से भी जुड़ गया. अब चहल के इस सेलिब्रेशन के बाद यह ट्रेंड भारतीय क्रिकेट से निकलकर इंग्लैंड के कॉउंटी क्रिकेट तक भी पहुंच गया है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क