RCB vs GT Qualifier-1: IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. मुकाबले में टॉस गुजरात टाइटन्स ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 254/5 का स्कोर बनाया. रजत पाटीदार ने महज 33 गेंदों पर 93 रन बनाए.
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के बीच सिर्फ नेट रनरेट का फर्क रहा. हेड टू हेड रिकॉर्ड भी 4-4 की बराबरी पर है. इस सीजन लीग स्टेज में भी दोनों ने एक-दूसरे को एक-एक बार हराया. अगर क्वालिफायर-1 को सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की भिड़ंत माना जाता है, तो यह मुकाबला उस पर पूरी तरह फिट बैठता है. इस मुकाबले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
RCB की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में RCB ने सधी शुरुआत की, लेकिन उनको पहला झटका वेंकटेश अय्यर(19) के रूप में लगा. जो कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने 72 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन पहले कोहली (43) फिर पडिक्कल (30) एक ही ओवर में जेसन होल्डर के एक ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद रजत पाटीदार (93 नाबाद) और क्रुणाल पंड्या (43) ने 95 रनों की पार्टनरशिप की. क्रुणाल के आउट होते ही स्कोर 189/4 हो गया. टिम डेविड महज 4 रनों पर आउट हो गए. अंत में आकर जितेश शर्मा ने भी 5 गेंदों पर 15 रन जड़े. गुजरात की टीम की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 सफलता मिलीं.
RCB की प्लेइंग-11: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार.
GT की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, फिलिप सॉल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क