RR vs SRH: 'वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में एक शब्द नहीं बोला...', भारतीय धुरंधर ने पैट कम‍िंस की लगाई क्लास

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर मैच पलट दिया. SRH की हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने वैभव की खुलकर तारीफ नहीं की, जिस पर पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत भड़क गए.

Advertisement
SRH की हार के बाद पैट कम‍िंस पर फूटा श्रीकांत का गुस्सा, बोले- तारीफ करना सीखो (Photo: PTI) SRH की हार के बाद पैट कम‍िंस पर फूटा श्रीकांत का गुस्सा, बोले- तारीफ करना सीखो (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी भौकाली पारी खेली, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा अभियान खत्म कर दिया.

15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. इसी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

यह भी पढ़ें: दे छक्के, दे छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इत‍िहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर

Advertisement

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 196 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि मैच के बाद SRH कप्तान पैट कम‍िंस का रवैया पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कम‍िंस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में एक शब्द तक नहीं कहा. श्रीकांत ने कहा कि जिस 15 साल के खिलाड़ी ने आपकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, उसकी खुलकर सराहना होनी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें: IPL की सबसे बड़ी चूक... कुछ लाख की वजह से छूटे वैभव सूर्यवंशी, अब दिल्ली कैपिटल्स पछतावे में डूबी!

श्रीकांत ने कहा- मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि कम‍िंस ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक शब्द तक नहीं कहा. वह सिर्फ मार्ज‍िन ऑफ एरर ( margin of error) की बात कर रहे थे. एक 15 साल का लड़का आया और उसने आपको बाहर कर दिया. कम से कम उसकी तारीफ तो करनी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें: 'SIX मशीन' वैभव... पहले दिग्गजों के पैर छुए, फिर दिखा IPL में महा...महाभारत

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. IPL प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है. वह इस समय ऑरेन्ज कैप की रेस में भी सबसे आगे हैं. 15 मैचों में उनके नाम 624 रन हो चुके हैं. उनका औसत 45.33 और स्ट्राइक रेट 242.85 का है.

'ईशान किशन को बनाओ SRH का कप्तान'
इसी दौरान श्रीकांत ने SRH की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि टीम ईशान किशन के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. श्रीकांत का मानना है कि भविष्य में फ्रेंचाइजी कप्तानी को लेकर बदलाव पर विचार कर सकती है.
यह भी पढ़ें: 'वो क्रिकेट के भगवान हैं...', सचिन के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन

उन्होंने कहा कि IPL 2026 के शुरुआती तीन मैचों में ईशान किशन की कप्तानी में SRH ने 4 में से 3 मुकाबले जीते थे और टीम ज्यादा संतुलित नजर आई थी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »