दे छक्के, दे छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इत‍िहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया .वैभव अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ द‍िया. वहीं वो गेल के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए.

Advertisement
IPL में वैभव का विस्फोट, छक्कों की बारिश से हिली रिकॉर्ड बुक. (Photo: PTI ) IPL में वैभव का विस्फोट, छक्कों की बारिश से हिली रिकॉर्ड बुक. (Photo: PTI )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा धमाका किया, जिसने रिकॉर्ड बुक तक हिला दी.वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए. 27 मई को उन्होंने मुल्लांपुर में धमाकेदार पारी खेली, खास बात यह रही कि उन्होंने जो 97 रन बनाए, उसमें 92 रन तो महज बाउंड्री से आए. 

Advertisement

इस दौरान वो क्रिस गेल के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए. उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके, 12 छक्के जड़े और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा है. वैभव प्रफुल्ल ह‍िंंगे की गेंद पर स्मरण रव‍िचंद्रन को कैच थमा बैठे.   

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 65 छक्के ठोके और उन्होंने महान बल्लेबाज क्रिस गेल के ऑल टाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर द‍िया. गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे, जो आज भी आईपीएल इतिहास में एक सीजन का सबसे बड़ा सिक्स रिकॉर्ड है. गेल ने 59 छक्के 15 मैचों की14 पार‍ियों में लगाए थे, वहीं वैभव ने 15 मैचों की 15 पारियों में यह इत‍िहास रचा. 

वैभव और गेल के बाद इस ल‍िस्ट में  उनके पीछे आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 52 छक्के लगाए थे.वहीं क्रिस गेल ने 2013 सीजन में 51 छक्के जड़े थे, जबकि जोस बटलर ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 45 सिक्स लगाए थे.

Advertisement

वैभव की बल्लेबाजी इस पूरे सीजन राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी.उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और बड़े-बड़े गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला.खास बात यह रही कि युवा उम्र के बावजूद उन्होंने दबाव में भी बेखौफ क्रिकेट खेली.  वैभव के 97 रनों की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर्स में 243/8 का स्कोर बनाया. 

वहीं उन्होंने अपनी 97 रनों की इस पारी के दौरान कई और र‍िकॉर्ड भी नाम कर लिए. 

 

एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के
65* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 - क्रिस गेल (2012)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)
12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026
12 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026 ELM
11 - मुरली विजय (CSK) बनाम RR, 2010
11 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, 2025

एक IPL सीज़न में किसी अनकैप्ड बैटर द्वारा सबसे ज्यादा रन
680 - वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
625 - यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
616 - शॉन मार्श (PBKS, 2008)
573 - रियान पराग (RR, 2024)
549 - प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले
4 - क्रिस गेल
4 - वैभव सूर्यवंशी*
2 - अभिषेक शर्मा
2 - फिन एलन

Advertisement

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)
16 - सुरेश रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026*
17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
20 - एमएस धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012
21 - ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, दिल्ली, 2013
21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम CSK, वानखेड़े, 2014
21 - रजत पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026

IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा 50 रन
6 - अभिषेक शर्मा
5 - निकोलस पूरन
5 - वैभव सूर्यवंशी*

IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के अंदर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
6 - डेविड वॉर्नर
5 - वैभव सूर्यवंशी
4 - ट्रेविस हेड

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल
100/2 - CSK बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
84/1 - डेक्कन बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
80/0 - RR बनाम SRH, मुल्लानपुर, 2026*
79/0 - MI बनाम GT, मुल्लानपुर, 2025
76/1 - RCB बनाम GT, धर्मशाला, 2026

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »