2 हैदराबादियों का हैदराबाद में तूफान, जीत के लिए 24 गेंदों में चाहिए थे 59 रन... फिर कैसे वेस्टइंडीज से हार गई टीम इंडिया?

IND vs WI 4th T20I: भारतीय टीम को हैदराबाद में आख‍िरी 4 ओवर्स यानी 24 गेंदों में 59 रन चाहिए थे. भारत का स्कोर 189/5 था, त‍िलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर थे, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम कैसे मैच हार गई. आइए बताते हैं इसके पीछे की कहानी

Advertisement
त‍िलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद में एक समय भारतीय टीम के लिए जीत की उम्मीदें जगा दी थीं (Photo: AP) त‍िलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद में एक समय भारतीय टीम के लिए जीत की उम्मीदें जगा दी थीं (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हैदराबाद ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम... तारीख 14 अक्टबूर, मौका भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 का. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए शाई होप के 50 गेंदों में 102 रनों की बदौलत 247/3 का स्कोर बनाया. एक बड़ा स्कोर...

भारतीय टीम के सामने 248 रनों का टारगेट था. शुरुआत भारतीय टीम की भी खतरनाकर हुई और महज 4.1 ओवर्स में टीम ने 60 रन जोड़ द‍िए, यहीं भारतीय टीम को पहला झटका लगा, इसी स्कोर पर संजू सैमसन 23 गेंदों पर 56 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद आउट हुए. 

Advertisement

इसके बाद म‍िड‍िल ओवर्स में भारतीय टीम को कुछ झटके लगे. एक समय नमन धीर के आउट होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 11.4 ओवर्स में 130/5 हो गया था.यहां से लगा भारतीय टीम की हार तय है क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया के सामने एक बड़ा स्कोर चेज करना था. 

फ‍िर मैदान पर आया 2 हैदराबाद‍ियों का तूफान  
नमन के आउट होने के बाद क्रीज पर नीतीश कुमार रेड्डी और त‍िलक वर्मा थे, इनमें एक त‍िलक वर्मा का जन्म हैदराबाद में हुआ.वो घरेलू क्रिकेट में खेलते भी हैदराबाद की टीम से हैं. दूसरे नीतीश आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. ऐसे में एक तरह से मैदान पर दो 'हैदराबादी' ख‍िलाड़ी थे.  

अब आते हैं उस समीकरण पर, जहां से लगा भारतीय टीम मैच जीत सकती थी. 16 ओवर के बाद भारतीय टीम 189/5 का स्कोर बना चुकी थी.  4 ओवर्स यानी 24 गेंदों में जीत के लिए 59 रन चाहिए थे. यहां से ऐसा लग रहा था कि ये स्कोर चेजेबेल है. 15वें ओवर में नीतीश  कुमार शमर जोसेफ के ओवर में 21 रन कूट चुके थे. 

Advertisement

फ‍िर कैसे वेस्टइंडीज ने पलटा मैच 
16वें ओवर में रोमार‍ियो शेफर्ड गेंदबाजी करने आए, त‍िलक ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का मार द‍िया. दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया, तीसरी गेंद पर त‍िलक ने एक रन ल‍िया. फ‍िर वाइड गेंद आई, इसके बाद चौथी लीगल ड‍िलीवरी पर नीतीश ने 1 रन बनाया.

पांचवीं गेंद पर त‍िलक वर्मा ने 2 रन लिए. लेकिन इसी ओवर की छठी गेंद पर त‍िलक वर्मा (43 रन , 25 गेंद ) आउट हो गए. इसके बाद समीकरण 18 गेंदों पर 48 रन हो गया. 

18वां ओवर शमर स्प्र‍िंगर ने फेंका, जिसमें 5 रन आए. इस ओवर ने भारतीय टीम पर प्रेशर और बढ़ा द‍िया. कुल म‍िलाकर स्प्र‍िंंगर ने अपनी उपयोग‍िता डेथ ओवर्स में एक बार फ‍िर साब‍ित की. 

फ‍िर 19वें ओवर में कीमो पॉल ने लगातार 2 गेंदों पर नीतीश कुमार (41 रन, 20 गेंद) और प्र‍िंस यादव (0) को आउट किया. 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल (3) आउट हो गए. इस तरह भारतीय टीम का स्कोर 213/9 हो गया. वहीं कीमो पॉल के भी पांच व‍िकेट पूरे हो गए. 

कुल म‍िलाकर त‍िलक का आउट होना, फ‍िर शमर स्प्र‍िंगर का 18वां ओवर और कीमो पॉल की गेंदबाजी... ये कुछ ऐसे छोटे-छोटे टर्न‍िंग पॉइंट रहे, जिसकी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मुकाबला 24 रन से अपने नाम किया और सीरीज में भी 2-2 से बराबरी कर ली.

Advertisement

अब पांच मैचों की सीरीज का अंत‍िम और  न‍िर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में शन‍िवार को होगा.  

यह पहली बार था जब वेस्टइंडीज ने T20I में स्कोर ड‍िफेंड करते हुए भारत को भारत में हराया, इससे पहले छह बार कोशिशें नाकाम रही थीं. यह T20I में दूसरी बैटिंग करते हुए भारत का दूसरा सबसे बड़ा टोटल था, इससे पहले 2016 में लॉडरहिल में इसी टीम के खिलाफ 1 रन से हार में भारत ने 244/4 रन बनाए थे. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »