India vs Sri Lanka, 2nd Semi Final Live Score: भारत का स्कोर 100 पार, 5 व‍िकेट भी ग‍िरे, ईशान क‍िशन जमे

IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games: एश‍ियन गेम्स के सेमीफाइनल में आज भारत और श्रीलंका की टक्कर है. जहां टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

Advertisement
IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games (Photo: X/@BCCI) IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games (Photo: X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न‍िश‍िन ,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games: एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाने के लिए खेला जा रहा है. टॉस के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी.

Advertisement

भारत की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िषेक शर्मा ओपन‍िंग करने के लिए उतरे. अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी. उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों में 7 रन बनाए. कप्तान सहान अरच‍िगे ने सिनेथ जयवर्धने के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया. संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. थारिंदु रत्नायके ने संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया.

वहीं सहान अरच‍िगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वह ट्रैक से नीचे निकलकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने पहुंचे, लेकिन गेंद की पकड़ और टर्न ने उन्हें चौंका दिया. बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड की ओर उछली, जहां सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया.

Advertisement

वहीं श्रेयस अय्यर को वानुजा सहन ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड किया. श्रेयस के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 87/ 4 हो गया. इसके बाद अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर चलते बने. उनको लसिथ क्रूसपुले की गेंद पर सहान अराचिगे ने कैच पकड़ा. 

पहली बार संजू, अभ‍िषेक और वैभव को एक साथ मौका
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मौका मिला है. वहीं, पहली बार ऐसा हुआ है कि वैभव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों एक साथ टीम में शामिल हैं. ईशान किशन और तिलक वर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. वहीं, ऑलराउंडर में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर तीनों ही टीम में है. स्पिनर रवि बिश्नोई भी प्लेइंग-11 में हैं. जापान के खिलाफ मैच में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली थी, इस कारण टीम इंडिया ने केवल एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ही टीम में शामिल किया है.

श्रीलंका के भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका की प्लेइंग-11: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो

Advertisement

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

श्रीलंका स्क्वॉड: एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, नुवान तुषारा, थारिंडू रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डे लिवेरा, गरुका संकेथ

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »