scorecardresearch
 

बचपन से ही शुरू हो सकती है दिल की बीमारी, 10 साल की उम्र में कराएं कोलेस्ट्रॉल टेस्ट : डॉ. अशोक सेठ

दिल की बीमारी केवल बड़ी उम्र की समस्या नहीं है, बल्कि यह बचपन में भी शुरू हो सकती है. फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. अशोक सेठ ने इंडिया टुडे हेल्थवेल्थ समिट 2026 में बताया कि बच्चों में कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना जरूरी है.

Advertisement
X
डॉ. अशोक सेठ
डॉ. अशोक सेठ

दिल की बीमारी को आमतौर पर बड़ी उम्र की समस्या माना जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत बचपन में भी हो सकती है. इंडिया टुडे के हेल्थवेल्थ समिट 2026 में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने दिल की बीमारी से बचाव के लिए बचपन से ही ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने के लिए 10 साल की उम्र में ही कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट करा लेना बेहतर है. 

डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि बच्चों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है. इस स्थिति को फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया कहते हैं. इसमें शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का स्तर जन्म से ही काफी ज्यादा हो सकता है. परिवार में कम उम्र में हार्ट अटैक या बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का इतिहास इसका संकेत हो सकता है. ऐसे में ये 10 साल की उम्र में ही अगर कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट करा लें तो इस समस्या के रिस्क को कम किया जा सकता है. अब ये इसलिए भी जरूरी है कि देश में कम उम्र के लोगों में ही दिल की बीमारियां हो रही हैं. ऐसे में इनसे बचाव के लिए समय पर टेस्ट कराना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर से एक नहीं कई खतरे, किसी को हार्ट अटैक तो किसी को लिवर फेलियर का रिस्क

Advertisement

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का पता कैसे चलेगा?

डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि बच्चों में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आमतौर पर कोई खास लक्षण शुरुआत में नहीं देता है. ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल की पहचान के लिए लिपिड प्रोफाइल नाम का ब्लड टेस्ट किया जाता है. इसमें कुल कोलेस्ट्रॉल, LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच होती है. कोलेस्ट्रॉल कितना बढ़ा हुआ है उसके हिसाब से तय किया जाता है कि दवाएं शुरू होंगी या फिर लाइफस्टाइल और खानपान से ही इसको कंट्रोल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण

बच्चों के दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

बच्चों को शुरुआत से संतुलित भोजन की आदत डालें. उनकी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और जरूरी पोषक तत्व शामिल करें, ज्यादा तली हुई चीजें बच्चों को देने से बचें. उनको फिजिकल एक्टिविटी कराएं और खेलकूद के लिए घर से बाहर भेजें. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किस तरह के तेल में खाना बना रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement