IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा संग वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरे, टीम इंडिया की पहले बैटिंग

India vs England Live Cricket Score, 2nd T20I 2026: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब टीम इंडिया दोबारा मोमेंटम हासिल करने की तलाश में है.

Advertisement
भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच. (Photo: SLC) भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच. (Photo: SLC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैनचेस्टर,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (4 जुलाई) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. इस मुकाबले में के जरिए वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव ने तिलक वर्मा के हाथों डेब्यू कैप हासिल किया. वैभव को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली है.

Advertisement

बता दें कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. अब इस मुकाबले में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरी हैं. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते. एक मैच का नतीजा भी नहीं निकला. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है.

भारत vs इंग्लैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 31
भारत ने जीते: 18
इंग्लैंड ने जीते: 12
बेनतीजा: 1

भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और सोनी बेकर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »