IND vs ZIM T20 WC Live Score: भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा, संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट

India vs Zimbabwe T20 WC 2026 Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज (26 फरवरी) भारत की टक्कर ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में है. इस मुकाबले में टॉस ज‍िम्बाब्वे ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों में बदलाव हुए हैं.

Advertisement
आज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत और ज‍िम्बाब्वे की भ‍िड़ंत (Photo: Getty) आज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत और ज‍िम्बाब्वे की भ‍िड़ंत (Photo: Getty)

aajtak.in

  • चेन्नई ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8  राउंड में  आज (26 फरवरी) भारत का मुकाबला ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में है. ज‍िम्बाब्वे की टीम पहली बार भारत की धरती पर खेल रही है. इस मुकाबले में ज‍िम्बाब्वे के कप्तान स‍िकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम का एक विकेट गिरा है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन नॉटआउट बैटर हैं.

Advertisement

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत और ज‍िम्बाब्वे की सुपर-8 में भ‍िड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. संजू सैसमन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. संजू सैससन 24 रन बनाकर आउट हुए. संजू को ब्लेसिंग मुजारबानी ने रयान बर्ल के हाथों कैच आउट कराया.

IND vs ZIM मैच में प्लेइंग 11 में क्या बदलाव हुए 
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. रिंकू सिंह और वॉश‍िंंटन सुंदर इस मुकाबले से बाहर हैं. इनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल की एंट्री हुई है. वहीं ज‍िम्बाब्वे की टीम में ग्रीम क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा की एंट्री हुई है. 

यह भी पढ़ें: र‍िंकू सिंह-वॉश‍िंगटन सुंदर OUT, अक्षर पटेल-संजू सैमसन IN...ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ ऐसी है टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11

Advertisement

चेन्नई की पिच और मौसम
चेन्नई का चेपॉक मैदान पहले स्पिनरों के लिए मशहूर था, लेकिन इस वर्ल्ड कप में यह बल्लेबाजों के लिए सबसे अच्छा मैदान साबित हुआ है. यहां औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ऊंचे रहे हैं. तेज गेंदबाजों को यहां सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है. गुरुवार को काली मिट्टी वाली पिच इस्तेमाल होगी, जिस पर न्यूज़ीलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था. मौसम साफ रहेगा और तापमान 25–28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

भारत और जिम्बाब्वे की इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार भिड़ंत 2022 में हुई थी, तब  सूर्यकुमार यादव की 25 गेंदों पर 61 रन की पारी से भारत 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत में पहली बार मेजबान टीम के खिलाफ कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. भारत में दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत 2002 में एक वनडे में हुई थी.

भारत vs ज‍िम्बाब्वे का हेड टू हेड (टी20 में)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2010 से 2024 तक खेले गए 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत का दबदबा साफ दिखता है.  भारत ने 10 मैच जीते और केवल 3 हारे, जिससे उसका जीत प्रतिशत 76.92 रहा. वहीं जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 जीत मिलीं और 10 हार झेलनी पड़ीं, उसका जीत प्रतिशत 23.07 रहा. दोनों टीमों के बीच कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की. यह मैच मेलबर्न में  6 नवंबर 2022 को खेला गया था.

Advertisement

ज‍िम्बाब्वे की प्लेइंग 11:  ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी.

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement