टीम इंडिया ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड... श्रीलंका का ये 'महाकीर्तिमान' भी ध्वस्त होते-होते बचा

भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने इस दौरान कुछ धांसू रिकॉर्ड्स बनाए. हालांकि श्रीलंका का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भारतीय टीम तोड़ नहीं पाई.

Advertisement
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया. (Photo: Getty) भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग की. 26 फरवरी (गुरुवार) को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने चार विकेट पर 256 रन बना डाले. हार्दिक पंड्या (नाबाद 50 रन) और अभिषेक शर्मा (55 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे 72 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा.

Advertisement

♦ भारतीय टीम का ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा. भारत का इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट स्कोर 4 विकेट पर 218 रन था, जो उसने साल 2007 में इंग्लैड के खिलाफ डरबन में बनाया था. ये वही मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. भारत ने 18 साल बाद अपने उस रिकॉर्ड को तोड़ा है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा... अब विंडीज को हराना है

♦ देखा जाए तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे.

♦ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा बड़ा स्कोर रहा. भारतीय टीम सिर्फ श्रीलंका से पीछे रह गई. श्रीलंका ने साल 2007 के टी20 वर्ल़्ड कप में केन्या के खिलाफ जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में 6 विकेट पर 260 रन बनाए. श्रीलंका का ये रिकॉर्ड अब भी अटूट है.

Advertisement

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026;
254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016

♦ भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 17 छक्के लगाए. यह टी20 विश्व कप की एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए सबसे अधिक छक्के हैं.

♦ भारतीय बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में अब तक 63 छक्के लगाए हैं. टूर्नामेंट के किसी भी संस्करण में इस टीम के बल्लेबाजों की ओर से लगाए गए ये सबसे अधिक छक्के हैं. इससे पहले भारत ने साल 2024 के संस्करण में 61 छक्के जड़े थे. इस संस्करण में केवल वेस्टइंडीज (66 छक्के) इस मामले में भारत से आगे है.

♦ इस मैच में भारत के छह बल्लेबाजों ने 150+ स्ट्राइक रेट से 20 या उससे ज्याद रन बनाए. ये कारनामा किसी टी20 विश्व कप इनिंग्स में पहली बार हुआ है. भारतीय पारी में केवल 26 डॉट बॉल हुई, ये टी20 विश्व कप में पूरी हुई 20 ओवर की इनिंग्स में में संयुक्त रूप से सबसे कम डॉट बॉल हैं. बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम ने भी साल 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 26 डॉट बॉल फेंकी थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »