'एक बार करना आसान है, लेकिन आदत बनाना...', WI के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा ने खोला बड़ा राज

पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में बल्ले से गदर मचाने वाले अभिषेक शर्मा का अगला लक्ष्य वेस्टइंडीज की टीम है. मंगलवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा रनों का पहाड़ खड़ा करना चाहेंगे.

Advertisement
अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान. (PHOTO: AP) अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के ग्राउंड पर खेला जाएगा. 

इस मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी और टीम के माहौल को लेकर खुलकर बात की है. हाल ही में एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली थी.

Advertisement

जियोस्टार से बात करते हुए युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने माना कि क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना कोई आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट में खासकर जब मैंने शुरुआत की थी तब मैंने सोचा था कि अभी बहुत कुछ हासिल करना है, यह तो सिर्फ शुरुआत है. अभिषेक के मुताबिक ऐसा हर युवा क्रिकेटर जो भी टीम में शामिल होता है उसके मन में आता है.

अभिषेक ने कही दिल की बात

अभिषेक ने आगे कहा कि किसी काम को एक बार करना फिर भी आसान होता है, लेकिन उसे अपनी आदत बना लेना और बार-बार दोहराना एक खिलाड़ी के लिए कतई आसान नहीं होता. उन्होंने टीम के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि जब ड्रेसिंग रूम का हर खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए परफॉर्म करना चाहे, भारत को मैच जिताना चाहे और मैदान पर दबदबा बनाना चाहे तो यह माहौल अपने आप में एक आदत बन जाता है और सफलता में मदद करता है.

Advertisement

टीम में हुआ बड़ा बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में एक अहम बदलाव किया है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टी20 सीरीज से वापस ले लिया गया है, ताकि वह आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए अपनी घरेलू टीम तमिलनाडु की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल सकें. वाशिंगटन की जगह अब नमन धीर को टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाइ होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, अमीर जांगू, शमर स्प्रिंगर, कामिल पूरन, क्वेंटिन संप्रेसन और ज्वेल एंड्रयू.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »