IND vs PAK Women's Asia Cup 2026 Live: शेफाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, भारत की तेज शुरुआत

India vs Pakistan Women's Asia Cup Live Score: विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं. लेकिन इस बार माहौल में वो पहले वाली गहमागहमी और प्रेशर नहीं दिख रहा है.

Advertisement
आखिर कौन पड़ेगा किस पर भारी? (PHOTO:ITGD/XACC) आखिर कौन पड़ेगा किस पर भारी? (PHOTO:ITGD/XACC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

India vs Pakistan Women's Asia Cup Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महामुकाबले में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम महज 55 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. 

शुरुआती ओवरों में पाकिस्तानी टीम ने संभलकर खेलने की कोशिश की थी, लेकिन जैसे ही कप्तान ने स्पिनरों को गेंद थमाई, मैच का पासा पलट गया. शेफाली वर्मा ने क्रीज पर सेट दिख रही मुनीबा अली को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद युवा स्पिनर श्री चरणी ने तबाही मचाते हुए लगातार विकेट चटकाए और गुल फिरोजा, शवाल जुल्फिकार व आयशा जफर को चलता कर पाकिस्तान के मध्यक्रम की रीढ़ तोड़ दी.

Advertisement

 

दबाव के इस माहौल में प्रेमा रावत और दीप्ति शर्मा ने भी बहती गंगा में हाथ धोया. कैच छूटने के बाद वापसी करते हुए प्रेमा ने सदफ शमास को क्लीन बोल्ड किया, तो वहीं दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को बिना खाता खोले LBW आउट कर दिया. भारतीय स्पिनरों की इस फिरकी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह लाचार नजर आ रहे हैं और भारत इस मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस चुका है.

सेमीफाइनल में भारत की एंट्री

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में शानदार एंट्री मार चुकी है, इसलिए उन पर कोई खास दबाव नहीं है. वहीं, पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और उसका अगला मुकाबला हांगकांग से होना है, जिससे उनके भी आगे जाने के चांस अच्छे हैं.

Advertisement

दीप्ति शर्मा ने क्या कहा?

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा ने भी साफ कर दिया कि टीम इंडिया का पूरा फोकस सिर्फ अपने खेल पर है. दीप्ति ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि देखिए, कोई खास एडवांटेज जैसी बात नहीं है. बात सिर्फ इतनी है कि चाहे एशिया कप हो या कोई और मैच हमने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा जीत दर्ज की है. हम हमेशा उनसे एक कदम आगे ही रहते हैं, बस यही बात है.

ये भी पढ़ें- 'फेल होना ठीक है, लेकिन बेईमानी नहीं...', पिता की याद में सचिन तेंदुलकर ने उठाया बड़ा कदम, टीचर्स डे पर लिया अनोखा फैसला 

कब और कहां देखें मैच?

क्रिकेट फैन्स इस मैच को आज रात 8 बजे से टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Ten 1, 3, और 4) पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »