संजू सैमसन ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 5 इनिंग्स में कुल 321 रन बनाए, उन्होंने भारत को टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. लेकिन अपने इस प्रदर्शन को वो दोहरा नहीं पा रहे हैं.
हाल में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में 5 रन बना सके, और बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ वो महज 1 रन ना सके. उनकी पिछली तीन पारियां 1,0,5 = 6 रन की रहीं हैं. यानी साफ है कि संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाला दम नहीं दिखा पा रहे हैं.
वैसे 3 मैचों के आधार पर किसी को फ्लॉप तो साबित नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह बात भी तय है कि उनका प्रदर्शन वैसा नहीं है, और यह साफ है कि अगर एक दो मैचों में वो और फ्लॉप रहे तो वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं.
ईशान किशन 1 जुलाई को आईसीसी रैंकिंग में टी20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज बने हैं. लेकिन उनका प्रदर्शन भी आयरलैंड के दो मैचों और इंग्लैंड के एक मैच में वैसा नहीं रहा है, जिसके लिए वो विख्यात हैं, वो पिछले 3 मैचों में महज 13 रन बना पाए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे चले... फिर भी बेनतीजा टी20 में खुली टीम इंडिया की कलई, सामने आए ये 5 बड़े लूपहोल
दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 के 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. वैभव ने आईपीएल 2026 में ऑरेन्ज कैप पर भी कब्जा किया था, इसके बाद श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंदों पर 94 रन जड़े थे.
उनका यही प्रदर्शन टीम इंडिया में में चयन का आधार बना, लेकिन वो टीम इंडिया के स्क्वॉड में तो हैं, लेकिन वो केवल इसलिए टीम में नहीं है कि टीम इंडिया फिलहाल पहले 'अच्छा'प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को बाहर नहीं करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: ...और कितना इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, 'बेबी बॉस' अब क्या करें?
वैसे एक बात तो तय है कि अगर आने वाले दिनों में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर और खासकर ओपनिंग का मसला नहीं सुधरा तो वैभव सूर्यवंशी को मौका देना ही होगा. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारतीय टीम का ओपनिंग ऑर्डर फेल रहा, संजू 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं टीम इंडिया का स्कोर ईशान किशन (0) के आउट होते ही टीम का स्कोर 6/2 हो गया. यानी एक बात तो तय है कि या तो टॉप ऑर्डर को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा, वरना अब वैभव को रोक पाना मुश्किल होगा.
कुल मिलाकर हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के नवनियुक्त टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को अब वैभव के सेलेक्शन को लेकर कड़ा फैसला लेना होगा.
इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर
भारत का टी20 स्क्वॉड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क