IND vs BAN U19 World Cup Highlights: भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत... बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराया, वैभव सूर्यवंशी-विहान मल्होत्रा चमके

India vs Bangladesh, U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की. भारतीय टीम अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. अबकी बार भी भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है.

Advertisement
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ. (Photo: Getty) अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • बुलावायो,
  • 17 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

India vs Bangladesh, U19 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 17 जनवरी (शनिवार) को भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस नियम के तहत 18 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. बारिश के कारण बांग्लादेश को जीत के लिए 29 ओवरों में 165 रनों का संशोधित टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 146 रनों पर धराशायी हो गई.

Advertisement

भारतीय टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत रही. भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में आगाज धमाकेदार तरीके से किया था. अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय टीम ने धांसू खेल दिखाया. भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 24 जनवरी को न्यूजीलैंड का सामना करेगी.

विहान मल्होत्रा ने झटके चार विकेट
चेज में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में उसने जवाद अबरार (5 रन) का विकेट गंवा दिया, जो दीपेश देवेंद्रन का शिकार बने. इसके बाद रिफत बेग और अजीजुल हकीम तमीम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की. रिफत (37 रन) को कनिष्क चौहान ने अपनी फिरकी में फंसाया.

बारिश के कारण जब टारगेट को संशोधित किया गया, तो भारतीय गेंदबाजों पर दबाव आ चुका था. मगर इस परिस्थिति में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. पार्टटाइम स्पिनर विहान मल्होत्रा ने कलाम सिद्दीकी (15 रन) को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. फिर विहान ने शेख पावेज जिबोन (7 रन) को भी चलता किया. खिलान पटेल ने कप्तान अजीजुल हकीम तमीम को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. तमीम ने 72 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहे.

Advertisement

इसके बाद समियुन बसीर रतुल (2 रन) को विहान मल्होत्रा ने चलता कर बांग्लादेश का छठा विकेट गिराया. वहीं खिलान पटेल ने फरीद हसन फैसल (1 रन) को आउट कर भारत को सातवीं कामयाबी दिलाई. इसके बाद तो बांग्लादेश की पारी समाप्त होने में ज्यादा देर नहीं लगी. भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. खिलान पटेल को दो सफलताएं हासिल हुईं. दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट लिया.

वैभव सूर्यवंशी-अभिज्ञान कुंडू के अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 48.4 ओवरों में 238 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 12 रनों के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए. कप्तान आयुष म्हात्रे (6 रन) और वेदांत त्रिवेदी (0 रन) को तेज गेंदबाज अल फहद ने आउट किया. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई. विहान (7 रन) को कप्तान अजीजुल हकीम तमीम ने चलता किया.

विकेटों के पतझड़ के बीच वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग जारी रही. वैभव ने 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी, जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वैभव का साथ अभिज्ञान कुंडू ने बखूबी दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई. वैभव ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 67 बॉल पर 72 रन बनाए. वैभव को तेज गेंदबाज इकबाल हुसैन इमोन ने पवेलियन भेजा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में रच दिया खास कीर्तिमान... विराट कोहली पीछे छूटे

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद हरवंश पंगालिया क्रीज पर उतरे, हालांकि वो सिर्फ 2 रन बना सके. इसके बाद अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान के बीच छठे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप हुई. कनिष्क ने 4 चौके की मदद से 26 गेंदों पर 28 रन बनाए. कनिष्क के आउट होने के कुछ देर बाद ही अभिज्ञान कुंडू ने 4 चौके और एक सिक्स की मदद से 82 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. आरएस अम्बरीश (5 रन) और खिलान पटेल (8 रन) कुछ खास नहीं कर पाए, जिससे भारत का स्कोर 208/8 हो गया.

अभिज्ञान कुंडू आउट होने वाले 9वें बल्लेबाज रहे. कुंडू ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 112 गेंदों पर 80 रन बनाए. फिर दीपेश देवेंद्रन 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए, जिसके चलते भारतीय इनिंग्स सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से अल फहद ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. अजीजुल हकीम तमीम और इकबाल हुसैन इमोन ने 2-2 विकेट चटकाए.

अंडर-19 वर्ल्ड कप इस बार नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबनी में हो रहा है. इसके मुकाबले विंडहोक, हरारे और बुलावायो में खेले जा रहे हैं. पांच बार की चैम्पियन भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश की टीम्स भी शामिल हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है.

Advertisement

भारत अंडर-19 की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल.
 
बांग्लादेश अंडर-19 की प्लेइंग 11: रिफत बेग, जवाद अबरार, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन और इकबाल हुसैन इमोन.

अंडर-19 क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ भारी रहा है. दोनों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की. जबकि 6 मुकाबलों में बांग्लादेशी टीम को जीत हासिल हुई. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा.

भारत vs बांग्लादेश H2H (अंडर-19 क्रिकेट)
कुल मैच: 29
भारत ने जीते: 22
बांग्लादेश ने जीते: 6
बेनतीजा- 1

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्ताान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी,अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, उधव मोहन और मोहम्मद एनान.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड: जवाद अबरार, मोहम्मद रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज जिबोन, समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल अमीन और शहरयार अहमद.

Advertisement

भारत के ग्रुप मुकाबलों का शेड्यूल
15 जनवरी: बनाम यूएसए, बुलावायो, भारत की 6 विकेट से जीत
17 जनवरी: बनाम बांग्लादेश, बुलावायो, भारत की 18 रनों से जीत
24 जनवरी: बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »