India A vs Afghanistan A, Tri Series 2026 Score: दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत A को अफगानिस्तान A के खिलाफ निराशाजनक हार झेलनी पड़ी. बारिश से प्रभावित मुकाबले का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम से निकाला गया, जिसमें अफगानिस्तान A को 4 रन से विजेता घोषित किया गया.
गुरुवार (11 जून) को मुकाबले में भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. 350 रन के करीब पहुंचा यह स्कोर भारत की जीत की मजबूत नींव माना जा रहा था.
हालांकि रन चेज में अफगानिस्तान A ने शानदार जवाब दिया. टीम ने सिर्फ 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे. इसी दौरान बारिश ने दस्तक दी और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका.
जब मैच रोका गया, तब DLS (Duckworth-Lewis-Stern) गणना के अनुसार अफगानिस्तान A निर्धारित लक्ष्य से 4 रन आगे था. इसके चलते मैच समाप्त घोषित कर दिया गया और अफगानिस्तान A को विजेता घोषित किया गया.
यह परिणाम भारत A के लिए बड़ा झटका है क्योंकि 349 रन जैसा विशाल स्कोर बनाने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी. दूसरी ओर अफगानिस्तान A ने आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतर रन रेट के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
अफगानिस्तान A टीम की पारी की हाइलाइट्स
भारत ए द्वारा दिए गए टारगेट के बाद फगानिस्तान A की शुरुआत आक्रामक रही. हसन ईसाखिल ने 29 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे. हालांकि वह अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए.
इसके बाद कप्तान इमरान मीर ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए. दूसरे छोर से बाहिर शाह ने भी संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया. उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे.
अफगानिस्तान A को दूसरा झटका खालिद तनिवाल के रूप में लगा, जो सिर्फ 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने. इसके बाद इमरान मीर और बाहिर शाह ने भारत A को कोई मौका नहीं दिया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की अटूट साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह अफगानिस्तान की ओर मोड़ दिया.
जब बारिश के कारण खेल रोका गया, तब अफगानिस्तान A ने 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए थे. उस समय टीम का रन रेट 6.85 था और DLS गणना के अनुसार वह निर्धारित स्कोर से 4 रन आगे चल रही थी. बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अफगानिस्तान A को विजेता घोषित कर दिया गया.
भारत A की ओर से अरशद खान और अंकुल रॉय को एक-एक विकेट मिला. अरशद खान ने 5 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अनुकूल रॉय ने 5 ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की. वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अन्य गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर रन बटोरे और मैच को अपने पक्ष में कर लिया.
भारत ए की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में भारत ए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. वैभव सूर्यवंशी (44), प्रभसिमरन सिंंह (84), ऋतुराज गायकवाड़ (66), तिलक वर्मा (66) ने शानदार पारियां खेलीं. वहीं सूर्यांश शेडगे ने भी अंत में आकर तेज 40 रन बनाए.
मैच में भारत ए ने शानदार शुरुआत की, वैभव सूर्यवंशी ने आते ही पहले ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़े. वहीं उनके साथ आए प्रभसिमरन सिंह ने भी गेंद देखकर खेलना शुरू किया. वैभव मैच में 22 गेंदों पर 44 रन जड़कर आउट हुए, उनकी पारी में नौ चौके आए. वह विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन चूक गए और कैच आउट हो गए. इसके बाद आए प्रियांश आर्य भी 8 रन बनाकर आउट हुए. दोनों को अब्दुल्ला अहमदजई ने आउट किया.
वैभव के ओपनिंग पार्टनर प्रभसिमरन सिंंह ने शानदार 69 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. वह आउट होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज रहे. उनके आउट होते ही टीम इंडिया का स्कोर 167/3 हो गया. इसके बाद टीम के कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (66) ने चौथे विकेट के लिए 78 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन 245 के स्कोर पर ऋतुराज को चौथा झटका लगा, उनको फरमानुल्लाह सफी ने आउट किया. इसके बाद आए आयुष बदोनी भी फरमानुल्लाह की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए.
टीम के कप्तान तिलक वर्मा (66) और सूर्यांश शेडगे (40) ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 70 रनों की पार्टनरशिप की. पहले तिलक आउट 315 के स्कोर पर आउट ए, फिर सूर्यांश 328 के स्कोर पर आउट हुए, जो टीम का सातवां विकेट रहा. अरशद खान (1) आउट होने वाले आठवें बल्लेबाज रहे. अंत में आए विपराज निगम ने 3 गेंदों पर आठ रन जड़े और वो फरमानुल्लाह की गेंद पर आउट हो गए.
अफगानिस्तान टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई रहे, जिन्होंने 9 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट लिए. वहीं फरमानुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं.
भारत ए की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
अफगानिस्तान ए की प्लेइंग 11 : इमरान मीर (कप्तान) ,हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर),फरमानुल्लाह सफी, अब्दुल्ला अहमदजई, खलील गुरबाज, मोहम्मद इब्राहिम, जहीर खान
भारत A ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका A को रोमांचक मैच में 8 रन से हराकर जीत दर्ज की थी. अब भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की होगी.
भारत A टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु.
अफगानिस्तान A टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन इसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाउदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनीवाल, इशाक रहीमी और फैसल खान अहमदजई.
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
9 जून 2026- इंडिया A ने श्रीलंका A को 8 रनों से हराया.
11 जून 2026- इंडिया A को अफगानिस्तान A ने 4 रनों से हराया (DLS)
13 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026- इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026- इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क