'जजों को शर्म आनी चाहिए', जेल में बंद इमरान खान पत्नी बुशरा पर हो रहे जुल्म से त‍िलम‍िलाए, फोन कॉल में फूटा दर्द

जेल में बंद इमरान खान ने ईद पर बेटे से बातचीत में पत्नी बुशरा बीबी के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए पत्नी को निशाना बनाया जा रहा है. आंखों की रोशनी घटने के बीच उनका यह पहला सार्वजनिक संदेश है. दोनों भ्रष्टाचार मामलों में सजा काट रहे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई संगीन आरोप लगाए हैं (Photo: ITG) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई संगीन आरोप लगाए हैं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दि‍ग्गज क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan) ने जेल से एक भावुक और तीखा संदेश देते हुए पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ईद के मौके पर बेटे कास‍िम खान (Kasim Khan) से हुई फोन कॉल में उन्होंने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ हो रहे कथित 'अमानवीय व्यवहार' पर गहरी चिंता जताई है. 

Advertisement

इमरान खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सत्ता और सिस्टम उन्हें तोड़ नहीं पा रहा, इसलिए उनकी पत्नी को 'ब्लैकमेल के हथियार' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा- जजों को शर्म आनी चाहिए. हम बार-बार न्यायपालिका के पास गए, लेकिन उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए आत्मा बेच दी. द इंड‍िपेंडेंट की र‍िपोर्ट में यह बात सामने आई है.  

यह बयान ऐसे समय आया है जब इमरान खान की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ रही है. हाल ही में उनकी दाईं आंख की रोशनी में भारी गिरावट दर्ज की गई है. के मुताबिक, उनकी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है. इस सप्ताह उन्हें तीसरी बार आंख में इंजेक्शन दिया गया और फिलहाल चौथे डोज की संभावना कम बताई जा रही है.

बुशरा बीवी जनवरी से अद‍ियाला जेल में बंद हैं. इमरान खान ने दावा किया कि उन्हें लगभग पूरी तरह से एकांत में रखा गया है. उन्होंने कहा- उन्हें हफ्ते में सिर्फ 30 मिनट मेरे साथ मिलने दिया जाता है और कई बार वो भी मना कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: कातिल गेंदें, किंग और लेजेंड... क्रिकेट के 'ग्रीक गॉड' इमरान खान की कहानी

Advertisement

खुद इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं, जब उन्हें संसद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटाया गया था. इसके बाद से वे कई मामलों में सजा काट रहे हैं. इमरान और बुशरा बीबी दोनों को प्रॉपर्टी ट्रस्ट और महंगे तोहफों से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया है. दिसंबर 2024 में एक अन्य मामले में दोनों की सजा और बढ़ा दी गई थी.

इस पूरे मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है. जब 14 पूर्व क्रिकेटरों जिनमें सुनील गावस्कर और कप‍िल देव जैसे बड़े नाम शामिल हैं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि इमरान खान के साथ 'सम्मान और बुनियादी मानवीय व्यवहार' सुनिश्चित किया जाए.

इमरान खान का यह बयान उनके स्वास्थ्य और जेल की स्थिति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है और इससे पाकिस्तान की राजनीति और न्याय प्रणाली पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. ऐसे में देखना होगा कि इमरान के इस बयान के बाद अब उनके साथ कैसा व्यवहार होता है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »