वैभव सूर्यवंशी की छवि बिगाड़ने की साजिश? फेक VIDEO पर भड़के हर्षा भोगले, बोले- ये क्रूर हरकत

कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को फर्जी बताया है, जिसमें उन्हें और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बातचीत करते दिखाया गया है. भोगले ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई ऑडियो डब्ड और नकली है. उन्होंने कहा कि वैभव हमेशा सम्मानजनक रहे हैं और उनकी छवि खराब करना गलत है.

Advertisement
15 साल के वैभव के समर्थन में आए हर्षा भोगले, वायरल VIDEO को बताया शरारती और झूठा (Photo: PTI) 15 साल के वैभव के समर्थन में आए हर्षा भोगले, वायरल VIDEO को बताया शरारती और झूठा (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भोगले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट और स्टोरी करते हुए दावा किया कि उनके और वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, वह पूरी तरह फर्जी और डब्ड है.

Advertisement

हर्षा भोगले ने कहा कि वायरल क्लिप में दिखाया गया संवाद वास्तविक नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी को रूखा, घमंडी या बदतमीज दिखाने की कोशिश की गई है, वैसा न तो कोई सवाल पूछा गया था और न ही वैभव ने ऐसा कोई जवाब दिया था.

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भोगले ने लिखा कि सोशल मीडिया पर एक नकली डब्ड क्लिप घूम रही है, जिसमें उन्हें और वैभव सूर्यवंशी को दिखाया गया है. यह क्लिप वैभव को अभद्र और घमंडी के रूप में पेश करती है. उन्होंने कहा कि वास्तविक बातचीत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था.

भोगले ने आगे कहा कि यह हरकत खास तौर पर एक युवा खिलाड़ी के प्रति बेहद क्रूर और शरारती है. उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी ने अब तक जितनी भी सार्वजनिक बातचीत की है, उनमें वह हमेशा सम्मानजनक और विनम्र नजर आए हैं. ऐसे में किसी किशोर खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह की एडिटिंग और फर्जी ऑडियो का इस्तेमाल करना गलत है.

Advertisement

हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही है. ऐसे में हर्षा भोगले का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर वायरल वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए उसे फेक करार दिया है.
यह भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने अब हर्षा भोगले के छुए पैर, धोनी-नेहरा को कर चुके हैं नमन

भोगले की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कई प्रशंसकों ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डब्ड कंटेंट के दौर में किसी खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.

हर्षा भोगले के इस स्पष्टीकरण के बाद इतना साफ हो गया है कि वायरल वीडियो में दिखाई गई बातचीत वास्तविक इंटरव्यू का हिस्सा नहीं थी. भोगले ने वैभव सूर्यवंशी का खुलकर बचाव करते हुए उन्हें एक सम्मानजनक और विनम्र युवा खिलाड़ी बताया है. ध्यान रहे वैभव ने इसी आईपीएल में हर्षा भोगले के भी एक मौके पर पैर छुए थे. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में रहा धमाकेदार प्रदर्शन 

Advertisement

आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को वैभव सूर्यवंशी ने हैरान कर द‍िया था. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 16 पारियों में वैभव ने 776 रन बनाए. उनका एवरेज 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. पूरे सीजन में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े.वहीं उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज बने. इतना ही नहीं, उन्होंने किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव का अगला पड़ाव इंडिया-ए टीम होगी. वह 9 जून से शुरू होने वाली श्रीलंका ट्राई सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »