'कोच साहब आपकी मुस्कान…', MS धोनी का T20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर खास INSTA पोस्ट, गौतम गंभीर गंभीर ने भी किया कमेंट

भारत ने ICC T20 World Cup 2026 का खिताब जीतते ही क्रिकेट जगत में जश्न शुरू हो गया. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर टीम और कोच गौतम गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बधाई देते हुए उनकी मुस्कान की तारीफ की. अब गंभीर ने भी इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में र‍िएक्ट किया है.

Advertisement
धोनी का पोस्ट वायरल, गंभीर की मुस्कान पर खास कमेंट (Photo: AP/Reuters) धोनी का पोस्ट वायरल, गंभीर की मुस्कान पर खास कमेंट (Photo: AP/Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

Gautam Gambhir Reply on MS Dhoni Post: भारत ने ICC मेन्स वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. यह मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेला गया.

भारत की इस बड़ी जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम को खास अंदाज में बधाई दी. धोनी फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे. उनके साथ 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कप‍िल देव और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे.

Advertisement

धोनी ने इंस्टाग्राम पर गंभीर और टीम इंड‍िया के बारे में क्या लिखा?
धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा- अहमदाबाद में इतिहास बन गया. टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट फैन्स को बहुत-बहुत बधाई.

आप सबको खेलते देखना शानदार रहा. कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लगती है. इंटेंसिटी के साथ स्माइल किलर कॉम्बो है. शानदार काम, एंजॉय करो. (बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है… चैम्प‍ियन बॉलर).

गंभीर ने धोनी के पोस्ट पर क्या जवाब दिया?
टीम इंड‍िा के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी धोनी के इस पोस्ट पर र‍िएक्ट किया और लिखा-  मुस्कुराने की क्या वजह है, आपसे मिलकर अच्छा लगा धोनी के इस पोस्ट पर चेन्नई सुपर किंग्स  ने भी कमेंट करते हुए लिखा- यह सबकुछ है, सबकुछ से हमारा मतलब है... सबकुछ!

Advertisement

गंभीर ने बताया जीत का फॉर्मूला
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम ने निडर और अलग तरह का क्रिकेट खेलने की कोशिश की. गंभीर ने कहा- यह सिर्फ टीम को विरासत में लेने की बात नहीं है, बल्कि अपनी पहचान बनाने की भी बात है. मेरी कोशिश थी कि हम ऐसा क्रिकेट खेलें कि लोग कहें, यह वही टीम है जो लगातार विपक्षी टीमों से बेहतर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और निडर खेल दिखाती है.

खिलाड़ी और कोच, दोनों रूप में चैम्प‍ियन बने गंभीर
इस जीत के साथ गंभीर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टी20 वर्ल्ड कप खिलाड़ी और हेड कोच दोनों रूप में जीतने वाले पहले शख्स बन गए हैं.

ICC  टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2007 में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली थी. उस समय टीम की कप्तानी एमएस के हाथों में थी और भारत ने पांच रन से जीत हासिल की थी. करीब दो दशक बाद वही गंभीर अब कोच के रूप में टीम को वर्ल्ड चैम्प‍ियन बनाने में सफल रहे.

IPL 2026 में फिर दिखेंगे धोनी
इस बीच MS धोनी अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2026 की तैयारी में जुट गए हैं. 44 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एक बार फिर चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे. टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. इस सीजन में धोनी के साथ संजू सैमसन भी खेलेंगे, जिन्होंने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन नॉकआउट मैचों में अर्धशतक लगाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता. इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल की पारी भी शामिल थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement