Live Tracker में देखिए किधर बढ़ रहा अर्नब साइक्लोन, ओडिशा समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट

लाइव ट्रैकर में देखें चक्रवात अर्नब कहां बढ़ रहा है. यह बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान बन चुका है. 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल करेगा. ओडिशा समेत तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा.

Advertisement
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि साइक्लोन अर्नब कहां है. (Photo: Windy Com) इस तस्वीर में देख सकते हैं कि साइक्लोन अर्नब कहां है. (Photo: Windy Com)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब अब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के लाइव ट्रैकर और सैटेलाइट तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. 27 अक्टूबर की सुबह यह विशाखापत्तनम से करीब 260 से 350 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. 

लोग आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट, विंडी डॉट कॉम या अन्य मौसम ऐप्स पर लाइव ट्रैकर खोलकर इसकी सटीक लोकेशन, हवा की रफ्तार और अनुमानित रास्ता देख सकते हैं. तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला से विशाखापत्तनम के बीच, यानम के करीब, तट से टकराने वाला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab Live: अर्नब बना प्रचंड चक्रवाती तूफान, अगले 36 घंटे बेहद खतरनाक

इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं साइक्लोन अर्नब कहां है.

रेड अलर्ट वाले राज्य और प्रभाव

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के साथ ओडिशा के दक्षिणी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा, काकीनाड़ा और अन्य क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है. ओडिशा में गंजम, गजपति, कोरापुट समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 50-60 km/hr की हवाएं चल सकती हैं. लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. समुद्र का जल स्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है.

आंध्र प्रदेश और ओडिशा दोनों राज्यों ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है. हजारों लोगों की निकासी चल रही है, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और दर्जनों ट्रेनें रद्द की गई हैं. एनडीआरएफ और ओडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली-NCR तक पहुंचेगा Cyclone Arnab, पाकिस्तान की हवा से मिलकर लाएगा तबाही

लाइव ट्रैकर की मदद से प्रशासन हर कुछ घंटे में अपडेट ले रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई हो सके. आम लोगों को सलाह है कि वे आधिकारिक ऐप्स या वेबसाइट पर ट्रैकर देखते रहें और अफवाहों से बचें.

तूफान का आगे का रास्ता और व्यापक असर

लैंडफॉल के बाद तूफान कमजोर पड़ते हुए उत्तर की ओर बढ़ सकता है जिससे छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आगे उत्तरी राज्यों में भी बारिश हो सकती है. जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसे तूफान ज्यादा तीव्र हो रहे हैं इसलिए समय पर चेतावनी और तैयारी बहुत जरूरी है. 

लाइव ट्रैकर न सिर्फ मौसम वैज्ञानिकों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सुरक्षा का औजार बन गया है. सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर जाएं और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें. तूफान के गुजरने तक सतर्कता बरतना ही नुकसान कम करने का सबसे अच्छा तरीका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »