scorecardresearch
 

मिर्गी का बहाना, जेल ब्रेक और 17 फरार कैदी... थेनी कांड में 9 जेलकर्मी सस्पेंड

थेनई उप-जेल से 17 कैदियों के भागने के बाद जेल महानिदेशक संदीप राय राठौड़ ने 9 जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया. बीमारी का नाटक कर कर्मचारियों पर हमले से हुई इस फरारी के बाद पड़ोसी जिलों में चौकियां और 17 विशेष टीमें लगाकर बाकी कैदियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
थेनी जेल से मेडिकल का बहाना देकर 17 कैदी फरार हो गए. (Photo- ITG)
थेनी जेल से मेडिकल का बहाना देकर 17 कैदी फरार हो गए. (Photo- ITG)

तमिलनाडु के थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने के मामले में जेल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जेलों के पुलिस महानिदेशक (DGP) संदीप राय राठौर ने इस मामले में 9 जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में दो हेड कॉन्स्टेबल, एक ग्रेड-I और छह ग्रेड-II जेल गार्ड शामिल हैं. सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है. मंगलवार सुबह तक चार कैदियों को गिरफ्तार किया जा चुका था.

पुलिस के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. जेलकर्मियों को जानकाी मिली कि उनमें से एक कैदी को मिर्गी का दौरा पड़ रहा है. इसके बाद कर्मचारी सेल में पहुंचे, लेकिन अंदर जाते ही कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए. इस घटना में तीन जेलकर्मी घायल हुए.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बड़ा जेल ब्रेक! थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार, 16 चेक पोस्ट बनाकर हो रही खोजबीन

तमिलनाडु के कानून मंत्री निर्मल कुमार ने बताया कि कैदियों में से एक ने जानबूझकर बीमार होने का नाटक किया था, ताकि जेलकर्मियों को सेल में बुलाया जा सके. उन्होंने कहा कि कैदियों ने गिरने या मिर्गी का दौरा पड़ने जैसी स्थिति बनाई और जांच करने पहुंचे वार्डन समेत तीन कर्मचारियों पर हमला कर दिया.

Advertisement

पुलिस की 17 टीमें तलाश में जुटीं

घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है. पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस जयकुमार ने बताया कि कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं.

डिंडीगुल, मदुरै और केरल के इडुक्की जिले के अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया है. फरार कैदियों की तस्वीरें पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की गई हैं, ताकि उनकी पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें: जेल में श्रद्धा दुबे को याद आए पापा! विजिटर लिस्ट से करीबियों के नाम गायब

कैदियों के हमले के में तीन जेलकर्मी घायल

हमले में थेनी जिला जेल से जुड़े ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में चोट आई. उन्हें जी विलक्कू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो अन्य जेलकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फरार कैदियों को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है. बाकी कैदियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement