समुद्र के अंदर हजारों रहस्यमयी UFO देखे गए, अमेरिका में हड़कंप

अमेरिका के तटों पर समुद्र में हजारों रहस्यमयी UFO देखे गए हैं. एनिग्मा ऐप ने अगस्त 2025 से अब तक 9000 से ज्यादा साइटिंग दर्ज की हैं. ये वस्तुएं पानी में तेज गति से चलती हैं.

Advertisement
अमेरिका के तटों पर समंदर में हजारों रहस्यमयी यूएफओ देखे गए हैं. (Photo: Representative/Getty) अमेरिका के तटों पर समंदर में हजारों रहस्यमयी यूएफओ देखे गए हैं. (Photo: Representative/Getty)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

अमेरिका के समुद्र किनारे पर हजारों अज्ञात वस्तुओं (USO) के देखे जाने की खबर से पूरी दुनिया में चर्चा है. एक लोकप्रिय UFO रिपोर्टिंग ऐप एनिग्मा ने अगस्त 2025 से अब तक अमेरिका के तटों के पास 9000 से ज्यादा रहस्यमयी वस्तुओं के साइटिंग दर्ज की हैं. ये वस्तुएं पानी के अंदर बहुत तेज गति से चलती हैं. दिशा बदलती हैं. पानी से हवा में भी आ-जा सकती हैं. ये वस्तुएं इंसानों द्वारा बनाई गई तकनीक जैसी नहीं लगतीं.

Advertisement

UFO मतलब Unidentified Flying Objects  यानी जो आसमान में उड़े. इसी का पानी में चलने वाला वर्जन USO है. जिसका पूरा नाम Unidentified Submersible Objects है. यानी ऐसी कोई भी वस्तु जो पानी के अंदर देखी जाए और तुरंत उसकी पहचान न हो सके. ये वस्तुएं नंगी आंखों से या सेंसर के जरिए देखी जा सकती हैं. गवाह बताते हैं कि ये बहुत तेज स्पीड से चलती हैं. अचानक दिशा बदलती हैं और पानी से हवा में बिना किसी रुकावट के निकल जाती हैं. इन्हें ट्रांसमीडियम क्षमता वाली वस्तुएं कहा जाता है यानी चलने या उड़ने के लिए हवा और पानी का इस्तेमाल करती है.  

यह भी पढ़ें: UFO- दूसरी दुनिया के विमान, क्या छिपा और दिखा रहा है अमेरिका?

एनिग्मा ऐप ने क्या खुलासा किया?

एनिग्मा ऐप 2022 से UFO साइटिंग्स का सबसे बड़ा डेटाबेस तैयार कर रहा है. अब तक इस ऐप पर कुल 30,000 UFO साइटिंग्स दर्ज हो चुकी हैं. लेकिन अगस्त 2025 के बाद लोगों का ध्यान आसमान से हटकर समुद्र की ओर चला गया. सिर्फ अगस्त से अब तक अमेरिका के तटों के 16 KM के दायरे में 9000 से ज्यादा USO रिपोर्ट दर्ज की गई हैं.  इनमें से 500 साइटिंग तट से सिर्फ 8 KM के अंदर हुईं. कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा 389 मामले दर्ज हुए हैं. फ्लोरिडा में 306 मामले सामने आए हैं. देश के कई तटीय इलाकों में इन वस्तुओं का क्लस्टर देखा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते आ रहा है एस्टेरॉयड, चांद से भी कम दूरी से निकलेगा... गिरा तो पूरा शहर खत्म

देखने वाले क्या बता रहे हैं?

कई लोगों ने बताया कि पानी के अंदर दो वस्तुएं चमकती हुई दिखीं. कुछ वस्तुएं पानी से निकलकर हवा में उड़ गईं और फिर वापस पानी में समा गईं. ये वस्तुएं इतनी तेज गति से चलती हैं कि सामान्य मानव-निर्मित पनडुब्बी या जहाज इनकी बराबरी नहीं कर सकते. 

Catastrophic Disclosure किताब के लेखक केंट हेकेनलाइवली कहते हैं कि अमेरिकी नौसेना के सेंसर अक्सर पानी के अंदर असाधारण तेज गति वाली वस्तुओं को पकड़ते हैं. वे कहते हैं या तो ये हमारी समझ से बाहर की चीज हैं, या फिर हमारे सेंसर पानी के अंदर भूत पकड़ रहे हैं.

विशेषज्ञों और पूर्व नौसेना अधिकारी की चिंता

रिटायर्ड रियर एडमिरल टिम गैलॉडेट चेतावनी देते हैं कि ये वस्तुएं अमेरिका की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं. उन्होंने 2019 के एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें एक अज्ञात वस्तु USS Omaha जहाज के पास से गुजरकर प्रशांत महासागर में समा गई थी. 

वे कहते हैं कि पायलटों, गवाहों और सैन्य उपकरणों ने ऐसी वस्तुओं को रिकॉर्ड किया है जो इंसानी तकनीक से परे हैं. वे सरकार पर आरोप लगाते हैं कि वो इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आग उगलने वाली मई में ऐसा तूफान क्यों, क्या ये मौसम का न्यू नॉर्मल है?

क्या ये एलियन हैं?

अभी तक कोई पक्का सबूत नहीं है कि ये वस्तुएं एलियन स्पेसक्राफ्ट हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये एडवांस ड्रोन, सीक्रेट मिलिट्री टेक्नोलॉजी या प्राकृतिक घटना भी हो सकती है. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में रिपोर्ट्स और उनकी असाधारण क्षमताएं वैज्ञानिकों को हैरान कर रही हैं. समुद्र को छिपने की सबसे अच्छी जगह माना जाता है क्योंकि महासागरों का बड़ा हिस्सा अभी भी अनछुआ है.

कई विशेषज्ञों का कहना है कि ये वस्तुएं अमेरिका की समुद्री सुरक्षा को चुनौती दे रही हैं. अगर ये विदेशी देशों की गुप्त तकनीक हैं तो खतरा और बढ़ जाता है. एनिग्मा जैसे ऐप्स आम लोगों को रिपोर्ट दर्ज करने का मौका देकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वो ज्यादा पारदर्शी बने. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement