Budh Asta 2026: 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अस्त हो जाएंगे. ज्योतिष में बुध को व्यापार, बुद्धि, तर्क और संचार का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुद्ध पूर्णिमा जैसी पावन तिथि पर बुध का अस्त होना कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए ज्योतिषविदों ने इन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं.
कन्या राशि
अस्ताचल बुध कन्या राशि वालों को कामकाज में देरी या भ्रम की स्थिति पैदा सकता है. आपको नौकरी, व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. इस दौरान आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं. किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें. अजनबी लोगों पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भी संबंध और संवाद दोनों में सावधानी बरतनी होगी. आपकी वाणी-व्यवहार में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं, जो लोगों को रास नहीं आएंगे. छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना रहेगी. पेशेवर जीवन में धैर्य बनाए रखना होगा. निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें.
धनु राशि
बुध के अस्त होते ही धनु राशि के जातकों पर मानसिक दबाव बढ़ेगा. कार्यस्थल पर काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे. कोई बड़ी चिंता या तनाव भी आपको घेर सकता है. अपना कोई बड़ा सीक्रेट लीक होने का डर आपको सताएगा. इस दौरान परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलें. यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा. रोग-बीमारियों से भी सावधान रहें.
कुंभ राशि
अस्ताचल बुध के कारण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. गैर जरूरी खर्च और निवेश पर आपको लगाम कसने का प्रयास करना होगा. लेन-देन और साझेदारी के मामलों में सोच-विचार के साथ आगे बढ़ना होगा. सेहत और दिनचर्या पर ध्यान दें. बेवजह किसी पर टिप्पणी करने से बचें. इस दौरान एक छोटी सी बात भी किसी बड़े विवाद का कारण बन सकती है.
क्या करें उपाय?
ज्योतिषविदों की सलाह है कि यदि अस्त होकर बुध जीवन में अशांति और संघर्ष, चिंता कारण बन जाए तो कुछ उपाय कर लें. बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें. इस दिन हरी मूंग का दान भी किया जा सकता है. गौ सेवा करें. गाय को हरा चारा खिलाएं. भगवान गणेश की पूजा करें. संयमित वाणी और शांत व्यवहार भी लाभकारी रहेगा.
aajtak.in