राजस्थान: अस्पताल में मां के पास सो रहे बच्चे को उठा ले गया कुत्ता, नोच-नोचकर मार डाला

राजस्थान के सिरोही जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में एक महीने का बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था. उसी दौरान आवारा कुत्ता उसे उठा ले गया और उस पर हमला कर दिया. इससे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
अस्पताल से बच्चे को उठा ले गया कुत्ता. अस्पताल से बच्चे को उठा ले गया कुत्ता.

राहुल त्रिपाठी

  • सिरोही,
  • 28 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

राजस्थान के सिरोही जिले में एक अस्पताल में अपनी मां के पास सो रहे एक माह के बच्चे को आवारा कुत्ता उठा ले गया और उस पर हमला कर दिया. इससे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बच्चे का शव अस्पताल के बाहर मिला है. पुलिस और अस्पताल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है.

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सोमवार देर रात दो कुत्ते अस्पताल के टीबी वार्ड के अंदर घुस गए. उनमें से एक कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबा लिया और बाहर निकल गया. कोतवाली प्रभारी सीताराम ने बताया कि बच्चे के पिता को टीबी की बीमारी है. इसको लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

पिता महेंद्र ने बताया कि वो सिलोकोसिस से पीड़ित है. एक दिन पहले ही अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट हुआ था. रात करीब 12 बजे पत्नी सो गई. उसके पास ही बच्चा भी सोया हुआ था. रात 1 या 2 बजे के आसपास कुत्ते वार्ड के अंदर आ गए और उसे उठा ले गए.

थोड़ी देर बाद जब आंख खुली तो पत्नी से पूछा कि बच्चा कहां है तो पत्नी को भी नहीं कुछ पता था. इसके बाद पत्नी ने बाहर जाकर देखा तो कुत्ते बच्चे को नोच रहे थे. कुत्तों ने बच्चे के सिर को अलग कर दिया था.

Advertisement

इसके बाद शरीर के हिस्सों को समेटकर इकट्ठा किया और अधिकारियों को जानकारी दी. पीड़ित मां को सरकारी नौकरी और 10 लाख का मुआवजा देने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी है.

एसएचओ बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस मामले में एसएचओ ने कहा कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया है. आगे की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा. उधर, अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

सिरोही जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ पहुंची महिला सो गई थी. अस्पताल का गार्ड दूसरे वार्ड में था. मैंने घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी है. मैं जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाऊंगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »