राजस्थान की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, महिलाओं-युवाओं की बढ़ी भागीदारी, 2 लाख से ज्यादा नाम कटे

निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की पिछली मतदाता सूची के मुकाबले 2 लाख 42 हजार से ज्यादा नाम हटा दिए हैं. हाल ही में जारी हुए अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 5 करोड़ 15 लाख 20 हजार पहुंच गई है. इस सूची में युवाओं, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी बढ़ी है.

Advertisement
लेटेस्ट लिस्ट में 10.48 लाख नए मतदाता जुड़े हैं. (Photo: ITG) लेटेस्ट लिस्ट में 10.48 लाख नए मतदाता जुड़े हैं. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • जयपुर,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

राजस्थान निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इसके मुताबिक राजस्थान में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 पहुंच गई है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए किए गए इस विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं.

आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि मतदाता सूची को फिल्टर करने के लिए बड़े स्तर पर नाम हटाए गए हैं. 27 अक्टूबर 2025 की पिछली सूची में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी. इसके मुकाबले इस बार 2 लाख 42 हजार 760 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

Advertisement

हालांकि, इस बार की लिस्ट का मुकाबला 'ड्राफ्ट' (प्रारूप) मतदाता सूची से की जाए, तो फाइनल लिस्ट में 10 लाख 48 हजार 605 नए मतदाताओं का इजाफा हुआ है.

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी बढ़ी

नई मतदाता सूची में लिंगानुपात में सुधार देखने को मिला है. सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 है. वहीं 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 महिलाएं और 562 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 22 प्रदेशों में अप्रैल से SIR, चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा- तैयारी कीजिए

पिछले आंकड़ों में प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 909 थी, जो अब दो अंकों की छलांग लगाकर 911 हो गई है. इससे साबित होता है कि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं का पंजीकरण और जागरूकता तेजी से बढ़ रही है.

Advertisement

युवाओं का बढ़ा क्रेज

18 से 20 साल की उम्र के नए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया है. प्रारूप सूची के मुकाबले अंतिम सूची में युवा वोटरों की संख्या में 0.82 फीसदी (4,35,061) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर इस मामले में टॉप पर रहा, जहां युवा मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

निरंतर चलती रहेगी संशोधन की प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि भले ही अंतिम सूची जारी हो गई है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन की प्रक्रिया एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. 18 साल की आयु पूरी कर चुके किसी भी नागरिक के लिए आयोग ने सरल माध्यम उपलब्ध कराए हैं. 

यह भी पढ़ें: 22 राज्यों में कब से होगा SIR, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

18 साल से ज्यादा का कोई भी नागरिक फॉर्म 6 भरकर नाम जुड़वा सकता है. फॉर्म 7 नाम कटवाने के लिए भरा जाता है. नागरिक फॉर्म 8 भरकर मतदाता सूची में अपने बारे में जानकारी में कोई भी बदलाव करवा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »