राजस्थान के बाड़मेर में भीषण हादसा, BSF के वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत, 2 जवानों की मौत, 5 गंभीर

राजस्थान के बाड़मेर में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ के 2 जवानों की मौत हो गई. घटना में 5 जवान बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें से 4 को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ के सात जवान गांधीनगर गुजरात जा रहे थे. इस दौरान ही रास्ते में उनका वाहन तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 05 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:55 AM IST

राजस्थान के बाड़मेर में भीषण हादसे में BSF के 2 जवानों की मौत हो गई. हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ. हादसे में 5 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. 

पुलिस के मुताबिक बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में BSF के वाहन की ट्रक के ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद BSF के 2 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायलों में से एक जवान का इलाज चौहटन अस्पताल में चल रहा है. वहीं, 4 जवानों को इलाज के लिए बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि बीएसएफ की 83वीं बटालियन के 7 जवान अपने ऑफिशियल वर्क के लिए गांधीनगर (गुजरात) जा रहे थे. इस दौरान चौहटन कस्बे के निकट ही बीएसएफ के वाहन और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत हो गई.

बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एएसपी नरपतसिंह जैतावत, एसडीएम मौके पर पहुंचे और जवानों का हाल जाना. जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि घायल जवानों का इलाज अच्छी तरह से करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं. 

पाली में भी हुआ था हादसा

बता दें कि हाल ही में 19 अगस्त को राजस्थान के पाली जिले में ऐसे ही एक भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हादसा पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुआ था. तीर्थयात्री ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जैसलमेर जिले के रामदेवरा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी. हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »