बहन को फरीदाबाद छोड़ने निकला भाई, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाई-बहन की दर्दनाक मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन और उनके ड्राइवर की मौत हो गई. 18 वर्षीय सलोनी सिंह को फरीदाबाद छोड़ने जा रहे उसके भाई आंसू सिंह और चालक विकास कुमार की गाड़ी बुर्जा गांव के पास बजरी से भरे डंपर से टकरा गई. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisement
सड़क हादसे में तीन की मौत. (File Photo: ITG) सड़क हादसे में तीन की मौत. (File Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा रात करीब एक बजे एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 86/100 पर बुर्जा गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 20 वर्षीय आंसू सिंह, उसकी 18 वर्षीय बहन सलोनी सिंह और 31 वर्षीय चालक विकास कुमार के रूप में हुई है. आंसू और सलोनी मूल रूप से ग्राम टीगरिया रेणी के रहने वाले थे और वर्तमान में जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में रह रहे थे. वहीं चालक विकास कुमार उत्तर प्रदेश के नगला साकित गांव का निवासी था.

Advertisement

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत 

बताया गया कि सलोनी सिंह फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी. उसका भाई आंसू सिंह उसे वाहन से फरीदाबाद छोड़ने जा रहा था। गाड़ी विकास कुमार चला रहा था. रास्ते में बुर्जा गांव के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे बजरी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आइसर वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस और स्टाफ मौके पर पहुंचा. तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »