50 से अधिक किन्नरों की सनातन में वापसी, मां मीना नायक बनीं महामंडलेश्वर, राजगढ़ में किन्नर संतों का महासम्मेलन

राजगढ़ का ब्यावरा शहर एक ऐसे महासम्मेलन की वजह से चर्चा में है, जहां किन्नर समाज ने आध्यात्मिक संदेश के साथ सनातन धर्म में वापसी का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में देशभर से किन्नर संत, महामंडलेश्वर और अखाड़ा प्रतिनिधि पहुंचे. इस आयोजन में 50 से ज्यादा किन्नरों की सनातन में वापसी कराई गई. वैदिक मंत्रोच्चार हुआ, शुद्धिकरण की रस्में निभाई गईं.

Advertisement
ब्यावरा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा. (Photo: ITG) ब्यावरा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा. (Photo: ITG)

पंकज शर्मा

  • राजगढ़,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में किन्नर महासम्मेलन हुआ. ये आयोजन यहां ब्यावरा शहर में चल रहा था, जिसमें आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता का मैसेज दिया गया. इसमें देशभर से किन्नर महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और संत समाज के प्रतिनिधि शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान पट्टाभिषेक, शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कई आयोजन हुए. यहां 50 से अधिक किन्नरों की विधि-विधान और शुद्धिकरण के साथ सनातन में वापसी कराई गई.

Advertisement

यह आयोजन जगद्गुरु काजल ठाकुर मां (भोपाल) के सान्निध्य में हुआ. आयोजन की जिम्मेदारी राजगढ़ की किन्नर गुरु मां मीना नायक और उनकी टीम की रूपाली नायक, जन्नत नायक, माधुरी नायक और तुलसी नायक संभाल रही थीं.

महासमागम के पहले दिन देशभर से पहुंचे किन्नर समाज और संतों के परिचय और मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पट्टाभिषेक हुआ. इस दौरान कई संतों और किन्नर प्रतिनिधियों को धार्मिक पदवियां दी गईं. राजगढ़ की किन्नर गुरु मां मीना नायक को महामंडलेश्वर की पदवी मिली.

यह भी पढ़ें: 'पहचान छिपाकर आश्रम में रहना पड़ा', काशी से चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी ने सुनाया किस्सा

जगद्गुरु काजल ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राजगढ़ सहित कई शहरों के 50 से अधिक किन्नरों की सनातन में वापसी कराई गई. इस दौरान शहर में गाजे-बाजे और पारंपरिक तरीके से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

Advertisement

किन्नर कथा वाचक सुना रहीं भागवत कथा

महासम्मेलन के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी हो रहा है. कथा का वाचन विश्व की दूसरी किन्नर कथा वाचक हेमलता मां द्वारा किया जा रहा है, जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जगद्गुरु काजल ठाकुर और अन्य संतों ने कहा कि उनका किसी भी धर्म से विरोध नहीं है. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि किन्नर समाज का उद्देश्य राजनीति या धन-संपत्ति नहीं, बल्कि धर्म, समाजसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देना है.

इस दौरान महामंडलेश्वर आम्रपाली मां अमरावती, संगीता मां चंदेरी, गोलू मां सागर, मुस्कान मां सागर, गुड्डी मां, सपना मां अमरावती, नपूसा मां भोपाल, काजल मां रतलाम, सितारा मां, अंजली मां सहित किन्नर अखाड़ा के कई पदाधिकारी और संत शामिल हुए. भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नागपुर, जबलपुर, अमरावती, सागर, इटारसी समेत कई शहरों से पहुंचे संतों और किन्नर नायकों की मौजूदगी रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »