मध्य प्रदेश में सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया है. सरकार ने दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है. नए आदेश के मुताबिक, बालाघाट के एसपी IPS आदित्य मिश्रा को देवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, संजीव कुमार सिन्हा सागर के नए एसपी होंगे. प्रशासनिक फेरबदल में IAS अफसरों की भी नई पोस्टिंग की गई है. IAS नेहा मीना को देवास और दिलीप कुमार यादव को सागर का कलेक्टर बनाया गया है.
सागर में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौतों से सरकार की किरकिरी हुई थी. इस मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे. अब सरकार ने सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया को जिले से हटा दिया है.
प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं, अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के पद पर भेजा गया है.
देवास में भी कलेक्टर और एसपी का तबादला
देवास में भी जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला सामने आया था. इसके बाद जिले के प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है.
देवास कलेक्टर ऋतुराज का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह 2014 बैच की IAS अफसर नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर बनाया गया है. नेहा मीना इससे पहले सिवनी की कलेक्टर थीं.
वहीं, देवास के एसपी पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के पद पर भेजा गया है.
आदित्य मिश्रा बने देवास के नए एसपी
बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा को देवास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वे 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बालाघाट में तैनाती के दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में भूमिका निभाई. अब उन्हें देवास जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह भी पढ़ें: 'सुधर जाओ, "'सुधर जाओ, मैं हनुमान बनकर आया हूं, रावण नहीं माना तो लंका जल गई थी', भागवत कथा के मंच से IPS अफसर की चोरों को सख्त नसीहत
संजीव कुमार सिन्हा अब सागर के पुलिस कप्तान
2016 बैच के IPS अफसर संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वे अनुराग सुजानिया की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. सुजानिया को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: 11 मौतों के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पेंड
नेहा मीना बनीं देवास की कलेक्टर
2014 बैच की IAS अफसर नेहा मीना को सिवनी से तबादला कर देवास का कलेक्टर बनाया गया है. देवास में वे जिले के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगी. वहीं, देवास के कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पोस्ट किया गया है.
दिलीप कुमार यादव बने सागर कलेक्टर
2014 बैच के IAS अफसर दिलीप कुमार यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है. वे इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर तैनात थे.
अंजू अरुण कुमार को सिवनी की जिम्मेदारी
2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं.
यह भी पढ़ें: देवास में 13 संदिग्ध मौतों पर सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
बता दें कि सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामलों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे. अब दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी बदल दिए गए हैं.
aajtak.in