'राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं', ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने बताया फ्यूचर प्लान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है और इसके लिए उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान भी बताया.

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 25 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:43 AM IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि फिलहाल उनकी राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं है. ग्वालियर के शाही परिवार के 27 साल के वंशज ने कहा कि वह पॉलिटिक्स के बजाय एक क्रिकेट लीग शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि राजनीति निश्चित रूप से समाज में बदलाव लाने का एक जरिया है, लेकिन फिलहाल मेरी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने कहा कि महात्मा गांधी ने अकेले ही दक्षिण अफ्रीका और भारत में एक गैर-राजनीतिक क्रांति शुरू की थी. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है और इसके लिए उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं है.

इस सवाल पर कि उनके पिता के समर्थकों को उम्मीद है कि वह एक दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, इस पर महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि उम्मीद रखना हर किसी का अधिकार है, लेकिन मैं अभी इस विषय पर चर्चा नहीं करना चाहूंगा. हम केवल उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो इस समय हमारा काम है.

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सदस्य महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक क्रिकेट लीग शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »