'घायलों के लिए एयर एंबुलेंस...', सिंधिया के साथ ग्वालियर के अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव का ऐलान, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Gwalior Accident Update: ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम मोहन यादव, घायलों के लिए एयर एंबुलेंस का ऐलान. बोले कि दोषियों को नहीं बख्शेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
CM मोहन यादव ने अस्पताल में मरीजों से मिलकर डॉक्टरों से ली एक-एक रिपोर्ट.(Photo:ITG) CM मोहन यादव ने अस्पताल में मरीजों से मिलकर डॉक्टरों से ली एक-एक रिपोर्ट.(Photo:ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

MP News: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी. वहीं, हादसे की जांच और कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 
शीतला माता मंदिर हादसे के बाद सरकार घायलों के इलाज और राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति और उपचार की जानकारी ली.

Advertisement

मुख्यमंत्री के मुताबिक, डॉक्टरों की रिपोर्ट में कल के मुकाबले कई घायलों की स्थिति बेहतर होने की जानकारी मिली है. हालांकि, एक-दो मरीजों की हालत अभी भी गंभीर है, जिनकी विशेष देखभाल की जा रही है.

CM ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है. जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को एयर एम्बुलेंस से भी मदद दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: भाई से मिलने गए थे, लौटकर आए शव... ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में सहसराम गांव के ताऊ-भतीजे की मौत 

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से राहत देने का काम किया गया है और पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की गई है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिस परिवार को जिस तरह की मदद की जरूरत होगी, सरकार उसके साथ खड़ी रहेगी.
 
हादसे की जवाबदेही तय करने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं और कार्रवाई भी की गई है. पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है. अगर जरूरत पड़ी तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं खुद को रोक नहीं सका... ट्रक के नीचे दबे लोग दर्द से कराह रहे थे, वहीं देना पड़ा फर्स्ट एड-CPR' 

फिलहाल सरकार का जोर घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने पर है. अब देखना होगा कि जांच में हादसे की जिम्मेदारी किसकी तय होती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »