रिश्ते में लगने वाले चाचा के साथ फरार हुई युवती, SP ऑफिस में हंगामा, परिजनों ने बेटी की वापसी की लगाई गुहार

छतरपुर में एक युवती रिश्ते में लगने वाले चाचा के साथ फरार हो गई. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मामला SP ऑफिस पहुंचा जहां हंगामा हुआ. बाद में युवती को महिला थाने भेजा गया. परिजन बेटी की सुरक्षित वापसी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
प्रेमी के साथ फरार हुई युवती. (Photo: Representational) प्रेमी के साथ फरार हुई युवती. (Photo: Representational)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अक्टोंहा चौकी अंतर्गत एक गांव से 2 अप्रैल की रात एक युवती अचानक घर से लापता हो गई. घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई और परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद पता चला कि युवती अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा धर्मेन्द्र यादव के साथ फरार हो गई. जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है. 

Advertisement

परिवार का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया. परिवार का आरोप है कि चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने 181 शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और कार्रवाई के नाम पर पैसों की मांग की.

घर से अचानक लापता हुई युवती

कुछ दिनों बाद परिवार को सूचना मिली कि युवती नौगांव में देखी गई है. इसी बीच यह खबर सामने आई कि वह एसपी कार्यालय पहुंच गई है. जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी तुरंत एसपी कार्यालय पहुंच गए.

एसपी ऑफिस पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ी और हंगामे की स्थिति बन गई. मौके पर मौजूद महिला सुरक्षा बल ने स्थिति को संभाला और युवती को महिला थाने ले जाया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई.

Advertisement

एसपी ऑफिस में पहुंचा मामला

इसी दौरान यह भी सामने आया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद युवती और युवक की ओर से सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी पोस्ट किए गए थे. फिलहाल परिवार बेटी को वापस दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement