Twisha Death Case: CBI को मिली गिरिबाला और समर्थ की रिमांड, 2 जून तक चलेगी पूछताछ

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI जांच तेज हो गई है. पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट ने पांच-पांच दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है. एजेंसी अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. मामले में CCTV फुटेज, कथित सबूतों से छेड़छाड़ और घटना वाली रात की गतिविधियां जांच के केंद्र में हैं.

Advertisement
CBI को मिली गिरिबाला और समर्थ की रिमांड (Photo: itg) CBI को मिली गिरिबाला और समर्थ की रिमांड (Photo: itg)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में गुरुवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है.  सीबीआई द्वारा गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद ने आज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट में पेश किया गया. यहां अदालत ने दोनों से पूछताछ के लिए सीबीआई को उनकी पांच-पांच दिन की रिमांड दे दी है.

Advertisement

अब दोनों आने वाले 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. फिर 2 जून को दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश करना होगा. 

पहले से ही माना जा रहा था कि सीबीआई कोर्ट से दोनों की 3 से 7 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है, क्योंकि एजेंसी अब गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर यह जानना चाहती है कि 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की मौत से पहले आखिर क्या हुआ था. अब तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही थी. सीबीआई को इस बात का भी संदेह है कि घटनास्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके चलते गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की गई है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सीबीआई की टीम अचानक ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी. वहां उनसे लंबी पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इससे एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी.

Advertisement

इस चर्चित मामले में घटना से पहले और बाद की CCTV फुटेज, ट्विशा के पति समर्थ का घटना के बाद फरार होना और बाद में आत्मसमर्पण करना, साथ ही गिरिबाला सिंह के कई विवादित बयानों ने केस को लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है. अब मामले में कानूनी कार्रवाई भी तेजी से आगे बढ़ रही है. जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »