रश्मिका मंदाना को विजय ने दी 3 बेशकीमती रिंग्स, जानें 100 साल पुरानी डायमंड रिंग की खासियत, इतनी है कीमत

रश्मिका मंदाना ने करण जौहर के शो में तीन खूबसूरत रिंग्स का स्टैक फ्लॉन्ट किया, जिसे विजय देवरकोंडा ने खुद चुना था. इसमें विंटेज विक्टोरियन डायमंड रिंग, खास डिजाइन वाला गोल्ड बैंड और लग्जरी कलेक्शन से जुड़ी अंगूठी शामिल है. आइए इन रिंग्स की खासियत जानते हैं.

Advertisement
कॉफी विद करण में विजय-रश्मिका साथ आए. (PHOTO:ITG) कॉफी विद करण में विजय-रश्मिका साथ आए. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Engagement Ring: साउथ के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही दोनों करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट आए थे. जहां दोनों ने अपने रिश्ते, करियर और शादी के बाद की जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. इतना ही नहीं रश्मिका ने विजय के कहने पर कैमरे पर अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट की. रश्मिका के हाथ में तीन अंगूठियों का खूबसूरत स्टैक नजर आया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. आइए रश्मिका की यूनिक इंगेजमेंट रिंग के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Advertisement

करण जौहर के चैट शो में रश्मिका और विजय बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए, जहां उन्होंने काफी सारी पर्सनल बातें भी करण के साथ शेयर की. हालांकि अपने कुछ बयानों की वजह से एक्टर विजय को लोग सोशल मीडिया पर रेड फ्लैसबग भी बता रहे हैं. करण जौहर ने शो के दौरान रश्मिका और विजय की सगाई की अंगूठी को लेकर वायरल खबर पर सवाल पूछा था. जिस पर विजय के रिएक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया. 

विजय ने क्यों जताई नाराजगी?

इस दौरान विजय ने कहा, 'मैं इस बात से सच में नाराज हूं कि लोगों ने शूटिंग के दौरान उनके हाथ में पहनी किसी रिंग को दिखाकर उसे सगाई की अंगूठी बता दिया. अगर लोगों को लगा कि मैं ऐसी रिंग खरीदूंगा, तो यह मेरी चॉइस की इंसल्ट है.'

Advertisement

इसके बाद विजय ने रश्मिका को इंगेजमेंट रिंग दिखाने के लिए कहा, रश्मिका ने अपना हाथ उठाया. तब विजय ने कहा कि यह सारी रिंग्स उन्होंने खुद पसंद की थी और यह उनका स्टाइल है. 

तीनों रिंग्स के पीछे छिपी है खास कहानी

रश्मिका ने तीन रिंग्स का खूबसूरत स्टैक पहना है, इनमें पहली रिंग एक रेयर विक्टोरियन डायमंड रिंग है. जूलरी स्टोर ट्रम्पेट और हॉर्न के मुताबिक, इसे 1900 के शुरुआती सालों में बनाया गया था. इसके बीच में पुरानी माइन-कट डायमंड लगा है, जो इसे खास बनाता है. 

दूसरी रिंग गोल्ड बैंड है, जिसका डिजाइन हल्का वी-शेप बनाता है. दक्षिण भारतीय परंपरा में इस तरह के डिजाइन को सांप के फन से प्रेरित माना जाता है. इसे सौभाग्य और सुरक्षा से भी जोड़ा जाता है. इसके बाद उनकी तीसरी रिंग टिफनी एंड कंपनी की सिक्सटीन स्टोन कलेक्शन से है. फरवरी 2026 में कपल की शादी की तस्वीरों में कपल के हाथों में इस कलेक्शन से मिलती-जुलती डायमंड बैंड्स नजर आए थे.

कितनी है इन बेशकीमती रिंंग्स की कीमत?

सेलिब्रिटी ज्वेलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल के मुताबिक, विजय और रश्मिका की अंगूठियों में येलो गोल्ड, प्लैटिनम और डायमंड का कॉम्बिनेशन नजर आया था.  टिफनी की वेबसाइट पर इस कलेक्शन के अलग-अलग डिजाइन मौजूद हैं. इनमें रोज गोल्ड और प्लैटिनम रिंग की कीमत करीब 14.7 लाख रुपये, जबकि प्लैटिनम और येलो गोल्ड की कीमत लगभग 15.6 लाख रुपये बताई गई है. कुछ दूसरे डिजाइन की कीमत करीब 10.6 लाख रुपये भी है.

Advertisement

ऐसे में कपल की अंगूठियों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है, हालांकि उनके रियल डिजाइन और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस कलेक्शन को मशहूर डिजाइनर जीन श्लम्बरगर ने साल 1959 में डिजाइन किया था. इसमें गोल डायमंड्स के साथ गोल्ड के X-शेप पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो प्यार और रिश्ते की मजबूती को दिखाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »