कन्या पूजन के लिए समय कम है? इस तरह बनाएंगे तो बस 1 घंटे में तैयार हो जाएगी पूरी थाली

आज नवरात्र के आखिरी दिन यानी नवमी पर कन्या पूजन की थाली में काले चने, सूजी का हलवा, आलू की भाजी और गरमा-गरम पूरियां सबसे मुख्य होती हैं. लेकिन सुबह-सुबह सबकुछ बनाना काफी मुश्किल होता है. अगर आपने अभी तक थाली तैयार नहीं की है तो यहां हम आपको कम समय में पूरी थाली तैयार करने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
कन्या पूजा के लिए थाली (Photo: ITG) कन्या पूजा के लिए थाली (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है. मां के स्वरूप छोटी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जाता है. अगर आपने अभी तक कन्या पूजन के लिए खाना तैयार नहीं किया है तो समय की कमी को देखते हुए यहां हम आपको झटपट सूजी का हलवा, सूखे काले चने, चटपटी आलू की भाजी और फूली हुई पूरियों वाली वाली थाली तैयार का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement

झटपट कन्या पूजन थाली रेसिपी 
1. सूखे काले चने 

रात भर भीगे हुए चनों को कुकर में थोड़ा नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें. एक कड़ाही में घी गर्म करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर और उबले हुए चने डालकर 5 मिनट तक भूनें. हरा धनिया डालकर सजाएं.

2. रसीली आलू भाजी
उबले हुए आलू को हाथों से मोटे टुकड़ों में तोड़ लें. कड़ाही में तेल/घी गर्म करें, जीरा और हींग का तड़का लगाएं. इसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर और अदरक डालें. हल्दी, लाल मिर्च और सेंधा नमक डालकर मसाला भूनें. अब आलू और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं. अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालें.

3. दानेदार सूजी हलवा
एक कड़ाही में आधा कप घी और एक कप सूजी लें. इसे सुनहरा होने तक भूनें. दूसरी तरफ 3 कप पानी में एक कप चीनी और इलायची डालकर उबाल लें. भुनी हुई सूजी में यह पानी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाएं. जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तो ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर आंच बंद कर दें.

Advertisement

4. गरमा-गरम पूरियां
गेहूं के आटे में थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें. छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और तेज गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement