How to keep cool in Nautapa: नौतपा की चिलचिलाती गर्मी और लू में भी शरीर रहेगा ठंडा, रोज पिएं सत्तू का नमकीन शरबत

How to keep cool in Nautapa: कल से नौतपा की शुुरुआत हो रही है. ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको रोजाना सुबह नौतपा के इन नौ दिनों में जरूर पीना चाहिए जिसका नाम है सत्तू का शरबत. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका और फायदे भी बता रहे हैं.

Advertisement
सत्तू का शरबत (Photo: ITG) सत्तू का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

How to keep cool in Nautapa: कल यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है. इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की बात कही जा रही है. चिलचिलाती गर्मी के साथ चलने वाली गर्म हवाएं और लू शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती हैं. ऐसे में खुद को डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक और कमजोरी से बचाना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से गर्मी के सितम से बचने के लिए करते आ रहे हैं और इस चीज का नाम है सत्तू.

Advertisement

सुबह के नाश्ते में सत्तू का नमकीन शरबत पीना गर्मी और लू से बचने का सबसे बेहतरीन और कारगर तरीका है. भुने चने से तैयार सत्तू पेट को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. इसमें मौजूद भुना जीरा, काला नमक, पुदीना और कच्ची प्याज शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखते हैं जिससे आप नौतपा के इस प्रचंड टॉर्चर में भी दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

सामग्री 
चना सत्तू: 4 बड़े चम्मच

पानी: 2 गिलास (एकदम ठंडा या मटके का पानी)

कच्ची प्याज: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

ताजा पुदीना के पत्ते: 10-12 (बारीक कतरन या पेस्ट)

बारीक कटी हरी मिर्च: ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला: ½ छोटा चम्मच

Advertisement

सादा नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल या जग में 4 बड़े चम्मच चना सत्तू डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी डालें और व्हिस्कर या चम्मच से लगातार चलाते रहें ताकि सत्तू में कोई गांठ न पड़े.

जब सत्तू पानी में अच्छी तरह स्मूदी की तरह घुल जाए तो इसमें बचा हुआ पूरा ठंडा पानी डाल दें और एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

अब इस घोल में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, सादा नमक और एक बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस निचोड़ें.

शरबत में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटा पुदीना, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें. कच्ची प्याज का इस्तेमाल इस शरबत में सबसे जरूरी है क्योंकि यह नौतपा की लू से बचाने का सबसे अचूक हथियार है.

सभी सामग्रियों को चम्मच से अच्छी तरह हिलाएं या फिर पारंपरिक मथानी से 1 मिनट के लिए मथ लें ताकि सारे फ्लेवर्स सत्तू के पानी में एकसार हो जाएं.

आपका रिफ्रेशिंग और प्रोटीन से भरपूर सत्तू का नमकीन शरबत तैयार है. इसे सर्विंग ग्लासेस में निकालें, ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और पुदीने की पत्ती सजाकर कल सुबह नौतपा की शुरुआत से पहले खाली पेट एकदम ठंडा-ठंडा पिएं और खुद को लू से सुरक्षित रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement