How to Make Kaju Katli: काजू कतली तो खूब खाई होगी, अब सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, रूबीना दिलैक की बहन ने शेयर की रेसिपी

काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जो हर किसी को बहुत पसंद आती है लेकिन यह काफी महंगी होती है. ऐसे में यहां हम आपको टीवी एक्स्ट्रेस रूबीना दिलैक की बहन जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी रेसिपी से इस मिठाई को बानने का तरीका बता रहे हैं. आप इस आसान रेसिपी से घर पर ही काजू कतली बना सकते हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली (Photo: ITG) घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. लोग किसी के घर गिफ्ट के तौर पर भी इसे ले जाते हैं और त्योहारों के सीजन में तो यह हर घर की पहली पसंद होती है लेकिन बाजार में इसकी आसमान छूती कीमतें और मिलावट का डर अक्सर हमें परेशान कर देता है. अगर हम आपसे कहें कि अब आपको बाजार की महंगी काजू कतली पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

Advertisement

मशहूर टीवी एक्स्ट्रेस रूबीना दिलैक की बहन और यूट्यूबर ज्योतिका दिलैक ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर काजू कतली बनाने की रेसिपी शेयर की थी जिसमें उन्होंने सिर्फ दो चीजों से इसे बनाया था. यहां हम आपको उन्हीं की रेसिपी बता रहे हैं. इसके जरिए आप भी अपनी रसोई में मौजूद सिर्फ 2 मुख्य चीजों से बेहद आसानी और शुद्धता के साथ बिल्कुल हलवाई जैसी सॉफ्ट और परफेक्ट काजू कतली तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका और कुछ खास सीक्रेट टिप्स.

सामग्री
काजू : 2 कप (टूटे हुए काजू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं)

चीनी: 1 कप

घी: 1 छोटा चम्मच (बटर पेपर या थाली को ग्रीस करने के लिए)

चांदी का वर्क: सजाने के लिए (वैकल्पिक)

बनाने की विधि 
सबसे पहले काजू को साफ कर लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर पल्स मोड पर पीस लें और एक महीन पाउडर तैयार करें. ध्यान रहे, मिक्सी लगातार न चलाएं वरना काजू से तेल निकल जाएगा. पाउडर को एक बार छलनी से छान लें ताकि मोटे टुकड़े अलग हो जाएं.

Advertisement

एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. हमें कोई तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, बस चीनी के पानी में अच्छी तरह घुलने और चिपचिपी होने तक (लगभग 3-4 मिनट) पकाना है.

जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें और इसमें तैयार किया हुआ काजू का पाउडर थोड़ा-थोड़ा करके डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठ न पड़े. इसके ऊपर आप थोड़ा देसी घी डाल दें. यह ऑप्शनल है.

धीमी आंच पर इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि यह कढ़ाई का किनारा न छोड़ने लगे और एक डो (डो की तरह गाढ़ा) न बन जाए. चेक करने के लिए थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोली बनाएं अगर वह हाथ में नहीं चिपक रही तो मिश्रण तैयार है.

अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा गुनगुना होने दें. एक बटर पेपर या घी लगी थाली पर इस मिश्रण को निकालें और हाथों से अच्छी तरह मसलकर एकदम स्मूथ (चिकना) कर लें. अब इसके ऊपर एक और बटर पेपर रखकर बेलन की मदद से अपनी पसंद के अनुसार पतला बेल लें.

अगर आप चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं. अब इसे 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें और फिर चाकू की मदद से पारंपरिक डायमंड शेप (काजू कतली के आकार) में काट लें. आपकी शुद्ध और मुंह में घुल जाने वाली होममेड काजू कतली तैयार है!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »