How To Get Rid Of Bathroom Smell: साफ-सफाई के बाद भी बाथरूम से आती है अजीब सी बदबू? आज ही बदलें ये 5 आदतें, 24 घंटे रहेगा फ्रेश

How To Get Rid Of Bathroom Smell: क्या आपके बाथरूम से रोजाना साफ-सफाई करने के बाद बावजूद भी बदबू आती है? अगर हां और आप महंगे फ्रेशनर पर पैसे बर्बाद करते हुए थक चुके हैं, तो हम आज आपको इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके बताने वाले हैं. इन आदतों को अपनाकर आप अपने बाथरूम को 24 घंटे खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए वहां की नमी को कम करना जरूरी है.  (Photo: ITG) बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए वहां की नमी को कम करना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

How To Get Rid Of Bathroom Smell: बाथरूम घर का वो हिस्सा है जिसका इस्तेमाल दिन में एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार किया जाता है. लेकिन इसकी सफाई पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता. ऐसे में अगर वहां से हल्की-सी भी बदबू आने लगे, तो उसका असर पूरे घर के माहौल पर पड़ सकता है. कई बार बाथरूम देखने में बिल्कुल साफ-सुथरा लगता है, फिर भी उसमें से अजीब-सी बदबू आती रहती है. इसकी वजह कई हो सकती हैं, जिनमें नमी, ड्रेन में जमी गंदगी, गीले तौलिए या खराब वेंटिलेशन शामिल है.

Advertisement

अक्सर लोग बाथरूम से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे-महंगे एयर फ्रेशनर, फ्रेग्नेंट मोमबत्तियां या रूम स्प्रे खरीद लेते हैं. हालांकि, इतने पैसे खर्च करने के बाद भी बाथरूम की बदबू दूर नहीं होती क्योंकि इनकी खुशबू कुछ ही समय के लिए राहत देती है. ये बदबू की वजह को खत्म नहीं करते हैं, जिसकी वजह से थोड़ी ही देर बाद वही समस्या फिर सामने आ जाती है. ऐसे में बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए महंगे क्लीनर की नहीं, बल्कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की जरूरत होती है. चलिए जानते हैं कैसे बिना खर्च के आप आसानी से बाथरूम की बदबू को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं.

1. रोजाना थोड़ी देर के लिए हवा आने दें: हमेशा बाथरूम को बंद करके ना रखें. बाथरूम में नमी जमा होने से फफूंदी और बदबू पैदा होती है. ऐसे में नहाने या बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद थोड़ी देर के लिए वहां की खिड़की खोल या एग्जॉस्ट फैन खोल दें. इससे नमी बाहर निकल जाएगी और बाथरूम फ्रेश रहेगा.

Advertisement

2. गीले तौलियों को बाथरूम में न छोड़ें: गीले तौलियों में बैक्टीरिया और फफूंदी तेजी से पनपती है, जो बदबू की बड़ी वजह बन सकती है. ऐसे तौलिए को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा खुली और हवादार जगह पर सुखाएं और समय-समय पर धोते रहें.

3. डस्टबिन को नियमित रूप से खाली करें: बाथरूम में रखे कूड़ादान से अक्सर बदबू आने लगती है. इसलिए उसे जल्दी-जल्दी खाली करें और समय-समय पर साबुन या डिसइन्फेक्टेंट से साफ भी करें.

4. ड्रेन की सफाई पर ध्यान दें: सिंक और शॉवर के ड्रेन में बाल, साबुन और गंदगी जमा होने से बदबू आने लगती है. ऐसे में हफ्ते में एक बार गर्म पानी डालकर या ड्रेन क्लीनर की मदद से इसकी सफाई करें.

5. टॉयलेट ब्रश को भी साफ रखें: अक्सर लोग टॉयलेट तो साफ कर लेते हैं, लेकिन टॉयलेट ब्रश को साफ करना भूल जाते हैं. गंदा ब्रश भी बदबू फैला सकता है. इसे समय-समय पर डिसइन्फेक्टेंट से साफ करें और बाथरूम में रखने से पहले अच्छे से सुखा दें.

6. बाथ मैट को जल्दी-जल्दी धोएं: बाथरूम में बिछा बाथ मैट लगातार नमी सोखता रहता है. अगर इसे लंबे समय तक न धोया जाए तो इसमें से सीलन जैसी बदबू आने लगती है. इसलिए हर कुछ दिनों में इसे धोकर अच्छी तरह सुखाएं.

7. नेचुरल खुशबू का करें इस्तेमाल: बाथरूम में नींबू, लैवेंडर या यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें रखी जा सकती हैं. इससे बिना ज्यादा खर्च किए बाथरूम में ताजगी बनी रहती है.

Advertisement

8. सफाई का शेड्यूल बनाएं: बाथरूम को सिर्फ ऊपर-ऊपर से साफ करने के बजाय हफ्ते में एक बार उसकी पूरी अच्छी तरह से सफाई जरूर करें. टॉयलेट, सिंक, टाइल्स और शॉवर एरिया को जल्दी-जल्दी साफ करने से बदबू और कीटाणुओं को दूर रखने में मदद मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »