Vijay Deverakondaun uique traditional jewellery: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुईं. दोनों ने अपनी शादी में काफी रॉयल कपड़े और ज्वेलरी पहनी थी जो हर किसी को पसंद आ रही है. विजय ने अपनी शादी में दक्षिण भारतीय 'राजा' की तरह एंट्री ली थी क्योंकि उनके ड्रेस के साथ उनकी ज्वेलरी काफी यूनीक थी जो संस्कृति और विरासत का प्रतीक थी. जानकारी के मुताबिक, उनकी इस जूलरी को 'श्री ज्वेलर्स' ने 10 महीने की मेहनत से तैयार किया था. तो आइए विजय की खास जूलरी के बारे में भी जान लेते हैं.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
कासु माला (Kasu Mala)
दूल्हा बने विजय के गले में सबसे बड़ा गहना जो था उसे 'कासु माला' कहते हैं. यह एक पारंपरिक सिक्कों वाला हार था जिसमें लक्ष्मी जी की आकृतियां उकेरी गई थीं. तेलुगु संस्कृति में इसे समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है जो कपल के नए जीवन शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
वॉरियर कफ्स (Warrior Cuffs)
विजय ने अपनी कलाई पर जो लंबे और भारी कड़े पहने हैं, उन्हें वॉरियर कफ्स या पारंपरिक भाषा में 'दंडा कंगन' कहा जाता है. इन्हें शुद्ध सोने से बनाया गया है, जिसमें नक्षी और रावा तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. नक्षी वर्क में सोने की सतह पर बारीक नक्काशी की जाती है, जो इसे एक प्राचीन और राजसी लुक देती है. यह इस बात का प्रतीक है कि दूल्हा अब अपने परिवार की रक्षा करने वाले एक संरक्षक या योद्धा की भूमिका में है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
टेंपल हारम (Temple Haram)
सिक्कों वाले हार के साथ विजय ने एक लंबा मंदिर स्टाइल 'हारम' भी पहना था. इस हार में नक्षी वर्क (Nakshi work) किया गया था जो दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला से प्रेरित था. इस हैवी गोल्ड नेकलेस ने उनके पूरे लुक को राजसी लुक दिया था.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
हाथ में 'वाकी' या बाजूबंद (Bajuband)
विजय ने अपनी बाजुओं पर पारंपरिक बाजूबंद पहना था जिसे दक्षिण भारत में वंकी कहते हैं. उनके बाजुबंद में हाथी और बाघ के मोटिफ्स बने थे. हाथी बुद्धिमत्ता और बाघ शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
ओड्डियानम, कमरबंद (Oddiyanam)
आपने अक्सर दुल्हनों को कमरबंद पहने देखा होगा लेकिन विजय ने भी धोती के ऊपर कमरबंद पहना था. यह न केवल उनकी धोती को अपनी जगह बनाए रखने के काम आता है बल्कि यह परंपरा और सत्ता का प्रतीक माना जाता है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
कडुक्कन, कान के कुंडल (Kadukkan)
विजय के कानों में सोने के क्लासिक स्टड्स थे जिन्हें 'कडुक्कन' कहा जाता है. प्योर गोल्ड के स्टड्स उनके चेहरे के तेज को बढ़ा रहे थे. दक्षिण भारतीय दूल्हों के लिए यह एक पारंपरिक और अनिवार्य आभूषण माना जाता है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
गोलुसु, पैरों के कड़े (Golusu)
विजय ने पैरों में सोने के कड़े यानी 'गोलुसु' पहने थे. तेलुगु परंपराओं में पैरों के आभूषणों का खास महत्व है. उन्होंने अपनी शादी की रस्में नंगे पैर निभाईं, जिससे इन गहनों की खूबसूरती और भी निखर कर आई.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
बासिकम (Basikam)
विजय के माथे पर एक छोटा सा सोने का आभूषण दिखा था, जिसे 'बासिकम' कहते हैं. यह हल्दी से रंगे धागे से बंधा होता है. यह दूल्हा और दुल्हन दोनों पहनते हैं जो उनके बीच के पवित्र बंधन और वैवाहिक जीवन की सुरक्षा का संकेत है.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)
कड़े और अंगूठियां (Kadas & Rings)
विजय के हाथों में भारी नक्काशी वाले कड़े थे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की डायमंड रिंग के अलावा एक पारंपरिक सोने का बैंड भी पहना था. ये गहने उनकी 'डेक्कन रॉयल्टी' वाली इमेज को पूरा कर रहे थे.
(Photo: Instagram/VijayDevarkonda)